आर्य वीर दल के नियमित शाखा जौंल, तहसील टोडा भीम, जिला करौली, राजस्थान में नियमित रूप से चल रही है। वैसे तो यह शाखा का प्रारंभ सत्यम जी एवं प्रांतीय प्रचारक महोदय एवं जिला संचालक जी श्री महेश चंद्र सोनी जी द्वारा 2011 में प्रारंभ किया गया था । जो लगातार 2 वर्षों तक चला एवं उसके बाद में नियमित नहीं चल पाया। अब इस शाखा को पुनः जीवित कर जिला प्रचारक शुभम आर्य जी एवं महेश चंद सोनी जी द्वारा इस शाखा को डेढ़ साल पूर्व फिर से शुरू किया गया।

अब यह शाखा नियमित रूप से लगाई जा रही है। जिसमें लगभग 30, आर्य वीरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस शाखा में सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, एवं विभिन्न प्रकार के खेलकूद अभ्यास करवाए जाते हैं जौंल में यह शाखा गुलाब पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगाए जाते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें।
आर्य वीर दल सोनीपत के तत्वावधान में 14वीं शाखा का प्रारंभ
आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा आयोजित 49 वां वार्षिकोत्सव आमंत्रण-पत्र

