गुरुकुल आमसेना खरियार रोड, नवापारा, उड़ीसा में युवा चरित्र निर्माण शिविर दिनांक 1 अक्टूबर 2022 से 6 अक्टूबर 2022 तक संपन्न हुआ। उक्त शिविर में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की अनेक जगहों से 140 आर्यवीर पधारे हुए थे। यह शिविर पूज्य स्वामी धर्मानंद जी महाराज की प्रेरणा से संपन्न हुआ। उक्त शिविर में आर्यवीरों को शारीरिक एवं बौद्धिक विकास का गहन प्रशिक्षण दिया गया । पूज्य स्वामी जी महाराज ने विजयदशमी के वैदिक स्वरूप और शिविर की उपयोगिता व महत्ता के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

पूज्य स्वामी व्रतानंदजी, आचार्य कुंजदेव जी मनीषी, गुरुकुल प्रभात आश्रम के स्नातक आचार्य प्रेमप्रकाश शास्त्री, हरियाणा से पधारे वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री चांद सिंह व व्यायाम शिक्षक श्री गोपी आर्य ने आर्यवीरों को तरह-तरह के शारीरिक अभ्यास व वैदिक सिद्धांतों से अवगत कराया। नवापारा के माननीय सांसद श्री वसंत पंडा जी एवं आदरणीय राजू भाई ढोलकिया कैबिनेट मंत्री ओडिशा सरकार का भी आशीर्वाद आर्यवीरों को प्राप्त हुआ।
Amazing video :-

इस शिविर को सफल बनाने के लिए गुरुकुल के स्नातक आचार्य आनंद कुमार जी, महेंद्र जी, संतोष जी, दिलीप कुमार जी, अनंत जी और हेमंत कुमार जी ने भी अपनी सहभागिता प्रदान कर आर्य वीरों को जीवन जीने की कला सिखाई। इस अवसर पर आर्य वीरों ने संस्कृत संभाषण शिविर और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बड़े उत्साह से भाग लिया। समस्त आर्य वीरों को उनकी योग्यता के अनुसार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन किया गया।

इस लिंक पर क्लिक करें।
आर्य वीर दल का टी-शर्ट कैसे प्राप्त करें ?
डीएवी ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा आयोजित किया गया आर्य वीर दल शिविर चेन्नई

