आर्य वीरांगना शिविर शाजापुर (म.प्र.)

0
234

ओ३म्

कृण्वन्तो विश्वमार्यम्

सारे संसार को श्रेष्ठ बनावें

महर्षि दयानन्द कन्या गुरुकुल मोहन बड़ोदिया आगर सारंगपुर मेन रोड़, ग्राम मोहन बड़ोदिया, जिला शाजापुर (म.प्र.)

आर्य वीरांगना शिविर

दिनांक 8 से 12 मई 2024

महर्षि दयानंद कन्या गुरुकल में आर्य विरांगना शिविर का आयोजन दिनांक 8 मई से 12 मई तक आयोजित किया गया है। इस शिविर में गुरुकुल में अध्यनरत छात्राओं के अतिरिक्त भी छात्राओं को शिविर में प्रशिक्षण हेतु व्यवस्था है।

विद्यालय की पढ़ाई के अतिरिक्त बालिकाओं में सनातन संस्कृति के संस्कार और अपनी आत्म सुरक्षा का भी प्रशिक्षण होना आवश्यक है। शिविर में अध्यात्मिक शारीरिक, आत्मिक उन्नति का प्रशिक्षण दिया जावेगा। इस हेतु गुरुकुल की आचार्याओं के अतिरिक्त श्रीमती अभिलाषा जी आर्या एवं आचार्य श्री सत्यम जी आर्य भी विशेष रुप से प्रशिक्षण देने दिल्ली से पधार रहें है।

शिविर में भाग लेने वाले इच्छुक शिविरार्थी दिनांक 6 मई तक अपना पंजीयन करवा लेवें ।

अतः अनुरोध है इस अवसर का लाभ प्राप्त कर अपनी बच्चियों को जिनकी आयु 12 से 20 वर्ष तक है उन्हें शिविर में प्रवेश दिलवाएं ।

ऋचा शास्त्री अधिक्षिका

भेरुसिंह आर्य प्रदेश संचालक

लक्ष्मीनारायण आर्य मंत्री

प्रताप सिंह आर्य

प्रान्त अधिष्ठाता

प्रज्ञा वेदालंकार प्राचार्या

सम्पर्क : 96345-65072, 82674-68984, 7828966977

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here