गुरुकुल विश्व भारती के वार्षिक उत्सव में भव्य व्यायाम प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा
31वाँ वार्षिक महोत्सव व यजुर्वेद पारायण यज्ञ *दिनांक 16 अक्टूबर, 2022 रविवार* प्रातः 8:00 से प्रारम्भ
आदरणीय महानुभावों !
आपको जानकर हार्दिक प्रसन्नता होगी कि आपकी प्रिय संस्था गुरुकुल विश्वभारती रोहतक का वार्षिक महोत्सव 16 अक्टूबर, 2022 रविवार को उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक आर्य विद्वान् व संन्यासी पधार रहे हैं। गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
बालकों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए इष्ट मित्रों सहित सपरिवार अवश्य पधारें। सार्वदेशिक आर्यवीर दल के सुयोग्य व्यायाम शिक्षक श्री गोवर्धन जी व श्री कौशल जी के नेतृत्व में भव्य व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम समय प्रातः 10 से 1:30 बजे तक गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा विभिन्न शारीरिक व्यायाम का भव्य प्रदर्शन किया जायेगा।
जिसमें संचलन, सर्वांग सुन्दर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, चन्द्र नमस्कार, दण्ड बैठक, मल्लखम्भ (हँगिंग मल्लखम्भ, रोप मल्लखम्भ, पोल मल्लखम्भ), लाठी, शूल, असि, योगासन, झण्डी ड्रिल, अग्नि चक्र, नेट जिम्नास्टिक, कमाण्डो आदि होंगे। बच्चों की कार्यक्रम देखने के लिए अवश्य पधारें।
दिल्ली दंड बैठक –
इसे भी पढ़ें :-
आर्य वीर दल प्रशिक्षण शाखा गंगापुर
सार्वदेशिक आर्य वीर दल युवा प्रशिक्षण शिविर व चरित्र निर्माण शिविर, खेड़ा

