आर्य वीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर
आर्यवीर दल, बागपतआयोजक:-जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्यवीर दल, बागपत
राष्ट्र प्रेमी सज्जनो
आपको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्यवीर दल, बागपत के संयुक्त तत्वावधान में बालकों हेतु योग एवं चरित्र निर्माण आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बालकों की शारीरिक उन्नति के लिये- योग व्यायाम, आसन, प्राणायाम जूड़ों कराटे आदि का प्रशिक्षण तथा आत्मिक, बौद्धिक व मानसिक उन्नति हेतु नैतिक शिक्षा, संध्या, यज्ञ, सुसंस्कारों के साथ सामाजिक उन्नति हेतु सेवा भाव, आपसी सहयोग, अनुशासन भाईचारा बढाने की शिक्षा तथा छुआ-छूत, पाखण्ड, अंध विश्वास, नशा आदि बुराईयों से दूर रहने के उपाय बताये जायेगे। जिससे देश को राष्ट्रभक्त, आचारवान शिष्ट व सभ्य नागरिक प्राप्त हो सकें। अतः आप इस राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना सात्विक सहयोग प्रदान करें तथा बालकों को शिविर में भाग लेने के लिये प्रेरित करें।
व्यायाम शिक्षकः-
कृष्णपाल आर्य (महामंत्री आर्यवीर दल उ0प्र0), मो0-9717497035
पंकज आर्य (कार्यकारी संचालक आर्यवीर दल उ0प्र0) मो0-9798763878-शिविर सोमवार 23 अगस्त 2021रविवार 29 अगस्त 2021शुल्क रूपये 200/-

