आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुकुल आश्रम आमसेना खरियार रोड उड़ीसा में शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में आसपास के गांव से 150 आर्यवीर उपस्थित हुए हैं एवं गुरुकुल के 170 ब्रह्मचारी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे जिसका शुभारंभ गुरुकुल के आचार्य स्वामी धर्मानंद सरस्वती जी महाराज एवं स्वामी व्रतानंद जी के सहयोग एवं प्रेरणा से हो रहा है।

व्यायाम शिक्षक गोपी जी आर्य एवं गुरुकुल के आचार्य शिक्षक इस प्रशिक्षण शिविर में बौद्धिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण देकर आर्य वीरों को प्रेरित करेंगे बाहर से आए हुए अतिथियों ने सभी आर्य वीरों को प्रेरणा एवं आशीर्वाद दिया।

विशेष सहयोग डॉक्टर कुंज देव मनीषा जी आर्य वीर दल संचालक उड़ीसा
इस वीडियो में तलवार प्रदर्शन को जरूर देखिए ।
इसे भी पढ़ें :-
आर्य वीरांगना दल की तीसरी शाखा सोनीपत 2022
आर्य वीर दल आर्य पुरा के तत्वावधान में आयोजित आर्यवीर सम्मेलन 2022

