युग-पुरुष महर्षि दयानन्द सरस्वती के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भाषण एवं गीत प्रतियोगिता रविवार, कार्तिक कृष्ण अष्टमी विक्रमी 2080 तदनुसार 5 नवम्बर 2023
समय : सांयकाल 2:30 बजे से 5 बजे तक
स्थान: आर्य समाज प्रधाना मौहल्ला, रोहतक
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महान क्रान्तिकारी, समाज सुधारक, वेदों के प्रकाण्ड विद्वान, प्रखर राष्ट्रवादी, युगपुरुष महर्षि दयानन्द सरस्वती के बलिदान दिवस पर भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के छात्र-छात्राएं भाग लेकर पुरस्कार जीत सकते हैं।
गीत प्रतियोगिता –
2 से 4 मिनट के भजन / गीत या कविता का विषय ईश्वर भक्ति / देश-प्रेम / महर्षि दयानन्द / आर्य = समाज/आर्य वीर दल / सामाजिक कुरीतियां / अन्धविश्वास और पाखंड खंडन होना चाहिए।
भाषण प्रतियोगिता-
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 3 से 5 मिनट तक का भाषण प्रस्तुत किया जा सकता है –

कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक स्तर) :
1. महर्षि दयानन्द, स्वामी श्रद्धानन्द, पं. लेखराम, पं. गुरुदत्त विद्यार्थी महाशयराजपाल, स्वामी ओमानन्द में से किसी एक महापुरुष के जीवन की कोई प्रेरक घटना
2. आर्य समाज के नियम
3. ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के मंत्र
4. किसी भी भारतीय वीर / वीरांगना के जीवन की कोई प्रेरक घटना।
कक्षा 6 से 10 तक (उच्च विद्यालय स्तर ) –
1. मर्यादा पुरूषोतम श्री राम का जीवन चरित्र
2. योगेश्वर श्री कृष्ण का जीवन चरित्र
ब्रह्मचर्य के लाभकक्षा 1 से स्नातकोत्तर तक ( महाविद्यालय स्तर) –
1. स्वतंत्रता संग्राम में आर्य समाज का योगदान
2. आर्यसमाज का शुद्धि आंदोलन
3. महर्षि दयानन्द का राजनैतिक चिंतन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश शुल्क के रूप में 10 रुपये प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से एक घण्टा पूर्व अधिकारियों के पास जमा करा देवें।
अंतिम निर्णय का अधिकार मंडलपति को होगा।
आर्य वीर दल, रोहतक मण्डल
सम्पर्क सूत्र : 9315539282, 9467459918, 9416203627, 8529990100

