आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर : बालिका

0
6
arya-veerangana-charitar-nirman-shivir-ballia-2026

संस्कृति का संरक्षण | शक्ति का संचय | ओ३म्
महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर आधारित

आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रांतीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य युवतियों के चरित्र निर्माण, शारीरिक सशक्तिकरण, वैदिक संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।


  • दिनांक: 17 जून से 24 जून 2026 (बुधवार से बुधवार)
  • वैदिक तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया से दशमी, वि.सं. 2083
  • उद्घाटन: 17 जून, सुबह 10:00 बजे (ध्वजारोहण)
  • दीक्षांत समारोह: 24 जून, दोपहर 3:30 बजे (मार्शल आर्ट प्रदर्शन सहित)

स्थान:
डॉ. राम विचार रामरथी सरस्वती बालिका विद्यालय,
रामपुर उदयभान, बलिया (उत्तर प्रदेश)


  • श्री विनय आर्य (महामंत्री, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा)
  • डॉ. राकेश कुमार आर्य (संपादक, उगता सूरज दैनिक)
  • श्री अम्बरीश सिंह ‘भोला’ (सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण)

  • स्वामी शिवानन्द सरस्वती (गौतम बुद्ध नगर)
  • श्रीमती नयन श्री प्रज्ञा (देवरिया)
  • श्रीमती कृष्णा आर्य (जोधपुर) – व्यायाम शिक्षक
  • श्रीमती दीपिका आर्या (जोधपुर) – व्यायाम शिक्षिका

  • युवतियों में संस्कार, आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करना
  • शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास सुनिश्चित करना
  • वैदिक संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना

  • योग, प्राणायाम एवं ध्यान
  • मार्शल आर्ट, जूडो-कराटे, मल्लखंभ
  • छड़ी, भाला एवं तलवार प्रशिक्षण
  • व्यक्तित्व विकास एवं जीवन प्रबंधन
  • स्मृति शक्ति एवं तनाव प्रबंधन
  • आर्य समाज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती का परिचय
  • भारतीय इतिहास एवं महान चरित्रों का अध्ययन

  • आयु: 13 से 25 वर्ष
  • न्यूनतम शिक्षा: कक्षा 7
  • अनुशासन अनिवार्य

सफेद सलवार सूट, नारंगी दुपट्टा, सफेद जूते-मोजे, चादर, बैग, गिलास, नोटबुक, डायरी, कलम एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ।


  • आर्य वीरांगना: ₹500
  • शाखा नायिका: ₹600
    ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य (सीमित सीटें)

IFSC – CNRB006400, UPI ID : 123998627001832@cnrb
केनरा बैंक, आर्य समाज रोड, बलिया


  • 16 जून, शाम 4 बजे तक शिविर स्थल पर पहुँचना अनिवार्य
  • मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित
  • आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएँ
  • अनुशासनहीन प्रतिभागियों का प्रवेश वर्जित

सभी अभिभावकों से निवेदन है कि अपनी बेटियों को इस शिविर में भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य और संस्कारित जीवन के निर्माण में सहयोग करें। यह शिविर केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है।


जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य वीरांगना दल, बलिया