गुरुकुल शाही जनपद पीलीभीत –
दिनांक :- 27 मार्च से 30 मार्च 2023 तक
आदरणीय धर्मप्रेमी बन्धुओ एवं मातृशक्ति सादर नमस्ते
यदि आप चाहते है कि आपका पुत्र श्रीराम तथा श्रीकृष्ण जैसे आदर्शों का पालन करने वाला वने तो….
यदि आप चाहते है कि आपका पुत्र नेताजी सुभाष, आजाद, भगत की भाँति राष्ट्र प्रेमी बने तो….
यदि आप चाहते है कि आपका पुत्र अपनी वैदिक संस्कृति तथा संस्कारो को मानने वाला बने तो….
यदि आप चाहते है कि आपका पुत्र शारीरिक तथा आत्मिक बल में सर्वश्रेष्ठ वने तो…..
यदि आप चाहते है कि आपका पुत्र समाज तथा राष्ट्र में आपका नाम रोशन करे तो….
यदि आप चाहते है कि आपका बच्चा आपकी आज्ञाओं का पालन करने वाला बने तो….
भेजिए उसे आर्य वीर दल के प्रशिक्षण शिविर में शिविर में आसन, प्राणायाम, संध्या-हवन, सूर्य-भूमी नमस्कार, जुडो-कराटे, लाठी, भाला, चाकू, सैनिक तथा नैतिक शिक्षा इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संख्या इस शिविर में केवल 50 आर्यवीर ही प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

योग्यता-
वह आर्यवीर इस शिविर में भाग ले सकेगा, जिसने कहीं पर भी एक या एक से अधिक शिविर किये हैं अथवा दल के साथ मुख्य पद पर कार्यरत हो।
क्या लाये – एक खाकी हाफ पेन्ट, दो सफेद सैण्डो बनियान, सफेद जूते व मोजे, लाठी, खाने के बर्तन, ओदने बिछाने की चादर, नोटबुक, लेखनी, अन्य दैनिक उपयोगी सामान
क्या न लाये – शिविर में मोबाइल याकोई भी इलैक्ट्रोनिक सामान पूर्णतया वर्जित है।
व्यायाम शिक्षक सुभाष कुमार आर्यवीर जी, बुलंदशहर शिविर संयोजक स्वामी निरंजन देव जी (जिला संचालक आर्य वीर दल पीलीभीत)
सम्पर्क सूत्र – 6398681481
इन खबरों को भी पढ़ें।
आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर तेलंगाना 2023
आर्य समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस एवं आर्य वीर दल स्थापना दिवस 2023

