गीत : – प्रातः यज्ञ के समय 👇 https://aryaveerdal.in/he-prabhu-ham-tum-se-var-paye/
तव वन्दन हे नाथ करें हम।
तव चरणन की छाया पाकर । शीतल सुख उपभोग करें हम । ।
माता का दुःख हरने के हित । न्योछावर निज प्राण करें हम ।।
भारत जननी की सेवा का । व्रतधारी व्रत नाथ करें हम।।
पाप शैल को तोड़ गिराएँ । वेदाज्ञा इक शीश धरें हम ।।
फूले दयानन्द की फुलवारी। विद्या मधु का पान करें हम।।
सायं प्रातः तुझको ध्याएँ । भवसागर से पार तरें हम ।।

