स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस के अवसर पर दलितोद्धार, पर्यावरण संरक्षण एवं वन महोत्सव
सार्वदेशिक आर्य वीर दल (आर्य समाज का युवा संगठन)
द्वारा आयोजित
दिनांक 24 दिसम्बर, 2023 रविवार स्थान – हिनौत घाट, चन्द्रप्रभा, नौगढ़, चन्दौली
वाराणसी महानगर के सभी प्रबुद्ध जनों को सूचित किया जाता है कि सार्वदेशिक आर्य वीर दल (आर्य समाज का युवा संगठन) द्वारा वाराणसी, चन्दौली, सोनभद्र, मीरजापुर में गरीबों एवं आदिवासी समुदायों के बीच शिक्षा, चिकित्सा, अन्न, वस्त्र वितरण इत्यादि सेवा कार्य निरन्तर विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इसी क्रम में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी अमर बलिदानी, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं दलितोद्धारक तथा शुद्धि आन्दोलन के प्रणेता स्वामी श्रद्धानन्द का बलिदान दिवस उनके कृतित्व, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए नौगढ़, चन्दौली के आदिवासी बाहुल्य इलाके में स्थित हिनौतघाट ग्राम में दिनांक 24 दिसम्बर को वैदिक यज्ञ एवं भजनों के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर पाणिनि कन्या महाविद्यालय, वाराणसी की ब्रह्मचारिणीयों द्वारा एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की जायेगी।
इस अवसर पर 200 गरीब आदिवासियों को गरम वस्त्र शाल एवं स्वेटर तथा गरीब विद्यार्थियों को साइकिल भी वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम के उपरान्त सामूहिक भण्डारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था सार्वदेशिक आर्य वीर दल संगठन द्वारा की गई है।
अतः महानगर के सभी प्रबुद्ध जनों से निवेदन है कि आप अपनी सम्मानजनक उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनायें। संगठन इसके लिये आपका सदैव आभारी रहेगा।
कार्यक्रम
प्रातः 10.30 बजे से वैदिक यज्ञ एवं भजन
प्रातः 11.15 बजे से लघु नाटिका एवं स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी
12.15 से आर्य वीरो एवं ग्रामीण जनो द्वारा विशेष प्रस्तुति प्रसाद वितरण एवं भण्डारा
निवेदक
दिनेश आर्य
उपप्रधान संचालक
9335479095 9335369078
श्री रितेश पाड्या जी, श्री धीरज शर्मा, विजय कुमार आर्य, गौरव आर्य, रवि प्रकाश आर्य अशोक आर्य, हेमन्त आर्य, रिपुवन, दुर्गेश, गुलाब, हरिश्चन्द, राजेश

