आर्य समाज/आर्य वीर दल जैसलमेर द्वारा पाकिस्तान विस्थापित परिवारों का 🌈होली🎨 स्नेह मिलन कार्यक्रम 🍱 तथा 🔥हवन में आहुतियां दिलवाकर नशामुक्ति एवं मतदान का संकल्प करवाया गया👏🏻✍🏻आज प्रातः काल जैसलमेर के किशनघाट में पाकिस्तान से आकर भारत में बसे 200 भील परिवारों के बच्चों को होली महोत्सव में हास्ययोग, यज्ञ, रंग-गुलाल से खेल तथा मिष्ठान्न वितरण किया 🎉जैसलमेर के मूलसागर, किशनघाट, भील बस्ती, लाल बहादुर शास्त्री काॅलोनी संतूराम की ढ़ाणी आदि स्थानों से आए परिवारों को केन्द्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू करने पर बधाई तथा होली पर्व की शुभकामनाएं दी।





आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय आबूपर्वत के स्नातक आचार्य गगेन्द्र शास्त्री ने बताया कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती के 200 वीं जयंती वर्ष पर पूरे विश्व में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कुछ वर्ष पहले पाकिस्तान से आकर भारत में बसे शरणार्थियों के परिवारो के बीच जाकर संस्कृति के पर्व मनाकर,नैतिक शिक्षा, हवन,प्रवचन,भजन, स्नेह मिलन सहभोज आदि समारोह सम्पन्न किए।
आर्य वीर दल राजस्थान के प्रचार मंत्री गगेन्द्र सिंह आर्य ने कहा कि आगामी समय में संगठन के पाठ्यक्रम अनुसार इन परिवारों के सैंकड़ों बच्चों को अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

