शिविर में विद्यार्थियों को कराया डंबल अभ्यास

0
203

शिविर में विद्यार्थियों को कराया डंबल अभ्यास

चरखी दादरी : आर्यवीर दल दादरी एवं सर्वहित साधना न्यास के तत्वावधान और स्वामी सच्चिदानंद के सानिध्य में व्यायाम शिक्षक नारायण आर्य, राहुल आर्य ने एवरग्रीन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानकावास परिसर में व्यायाम प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य रक्षा शिविर में विद्यार्थियों को डंबल का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर नारायण आर्य ने स्वास्थ्य रक्षा के बारे में कहा कि चरक संहिता के अनुसार आयुर्वेद का प्रयोजन स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य का संरक्षण करना है। आयुर्वेदिक औषधियां ईश्वर प्रदत्त है।

एवरग्रीन स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते विद्यार्थी।

इनके इस्तेमाल से जीवन सुखी, तनाव व रोग मुक्त बनता है। हमें अपनी जीवन शैली को ऋषियों द्वारा प्रदत्त जीवनचर्या के अनुरूप चलना चाहिए क्योंकि हमारे रीति रिवाज वैज्ञानिकता पर आधारित हैं। जीवन में संपूर्ण स्वास्थ्य आयुर्वेद को अपनाकर ही प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here