आपको मैं बताना चाहता हूं कि आर्य वीर दल के शिविर में समापन से पूर्व बच्चों का बौद्धिक लिखित परीक्षा लिया जाता है। तो हमने आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ में शिविर का अपना अनुभव बताएं? एक प्रश्न पूछा था तो आर्यवीर ने अपने विचार लिखे हैं

मैं अपने माता-पिता के दुलार और पैसों के कारण एक बिगड़ा हुआ बच्चा था। तो मेरे पिता ने मुझे इस शिविर में भेज दिया प्रथम दिवस मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था । और बुरा भी लग रहा था क्योंकि मैं यहां ढल नहीं पा रहा था। परंतु यहां के लोग और यहां के वातावरण इतना अच्छा निकला कि अब मुझे लग रहा है कि मैं यहां बहुत कुछ सीख लिया है। जैसे अनुशासन कई प्रकार के मंत्र अन्न का महत्व और कई प्रकार के योगासन असल में मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा और जीवन निर्माण बोध हुआ।
आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर गुरुकुल कोसरंगी छत्तीसगढ़ अप्रैल 2023

