चरित्र निर्माण, आत्मरक्षा एवं शाखा संचालन प्रशिक्षण शिविर

0
121

चरित्र निर्माण, आत्मरक्षा एवं शाखा संचालन प्रशिक्षण शिविर

(सान्निध्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा)

महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की २०० वीं जयंती के आयोजनों की श्रृंखला में आयोजित एवं आर्य समाज की स्थापना के 150 वां वर्ष पूर्ण होने के महा-पावन उपलक्ष्य पर सर्वांगीण विकास हेतु इस वर्ष विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांकः 7 मई मंगलवार से 16 मई गुरूवार 2024 तक

स्थानः दयानन्द सेवा आश्रम टाटीबंध रायपुर (छ.ग.)

मान्यवर महोदय, नमस्ते

शिविरों के द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु चरित्र आत्मिक व अध्यात्मिक विकास, वैदिक विचारधारा आसन, प्राणायाम व ध्यान, यज्ञ प्रशिक्षण, व्यक्त्वि विकास, संवाद कौशल आत्मरक्षा व प्राथमिक कमांडो प्रशिक्षण, के साथ-साथ राष्ट्रीयता के संस्कारों को देने का कार्य करता है। जिससे आपके बच्चों के जीवन को आदर्श बनाया जा सके और अपने परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर सकें।

शिविरार्थियों हेतु निर्देश:-

१. शिविरार्थियों की आयु १२ वर्ष से अधिक हो।

२. शिविर शुल्क १०० रूपये प्रति शिविरार्थी होगा एवं वो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लाएं।

३. शिविरार्थी अपने साथ कोई कीमती सामान न लाएं। जैसे मोबाईल, बड़ी, चेन, ईयरफोन, आईपैड आदि।

४. शिविरार्थी भोजन के लिए थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, ऋतु अनुकूल बिस्तर साथ लाएं।

५. शिविर गणवेश खाकी निक्कर, सफेव पी.टी. जूते, सफेद जुराब, लंगोट साथ लाएं।

६. सभी शिविरार्थी 7 मई के शाम तक शिविर स्थल अवश्य पंहुचे।

७. सभी शिविरार्थियों का शिविर की विनचर्या एवं अनुशासन में रहना आवश्यक है।

८. आवश्यकतानुसार यदि आप कोई विशेष दवाई लेते हैं तो साथ लायें।

६. शिविरार्थियों अपने साथ लाए अधिकतम रूपये शिविर बैंक में प्रथम दिवस ही जमा करावे, जो कि यह जमा राशि शिविर समापन पर ही वापस दी जाएगी।

आयोजक

छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा

प्रधान/संचालक छ.ग. आर्यवीर दल डॉ. श्री राम कुमार पटेल जी

मंत्री श्री अवनीभुषण पुरंग जी

कोषाध्यक्ष श्री जगवन्धु शास्त्री जी

छत्तीसगढ़ आर्यवीर दल

उपसंचालक एवं संगठन मंत्री श्री कपिल देव शास्त्री

मंत्री डॉ. श्री वेदव्रत आर्य

निवेदक

आर्यवीर अधिष्ठाता श्री राजीव आर्य

उपसंचालक – श्री ओमप्रकाश शास्त्री, श्री इन्द्र कुमार आर्य, श्री विनय गुप्ता, श्री व्यास नारायण शास्त्री, श्री घनश्याम पटेल

सम्पर्क सूत्र :- श्री ताराकांत आर्य- 9977164770, श्री कपिल देव शास्त्री- 9691914431, डॉ. श्री वेदव्रत आर्य – 7566353498

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here