भावी पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो इसके लिए बच्चों को शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ भौतिक शिक्षा अति आवश्यक है

उक्त विचार आर्य वीर दल अजमेर परोपकारिणी सभा के संयुक्त तत्वधान में आयोजित दिनांक 14 से 21 मई 2023 तक विश्वविद्यालय अजमेर में आयोजन के भव्य शुभारंभ के उपलक्ष में आचार्य कर्मवीर जी ने व्यक्त किए आठ दिवसीय शिविर में आसन, प्राणायाम, जूडो कराटे, व्यायाम परीक्षण, चरित्र और संस्कार निर्माण, शिविर के अंतर्गत कराया जाएगा

परोपकारिणी सभा के कोषाध्यक्ष श्री सुभाष नवाल ने कहा कि धन गया तो कुछ गया, शरीर गया तो बहुत कुछ गया, तथा च्चरित्र गया तो सब कुछ गया, व्यक्ति संस्कार निर्माण के द्वारा अपने शरीर के साथ-साथ चरित्र का भी निर्माण करें,

विदुषी कुमुदिनी आर्य ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को शारीरिक, आत्मिक, मानसिक, नैतिक उत्थान के लिए इस शिविर में अवश्य भेजें

उद्घाटन शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में श्री देव मुनि, श्री दिनेश नवाल, भजन उपदेशक भूपेंद्र, आचार्य रणजीत, वासुदेव आर्य, रामस्वरूप रक्षक, जागेश्वर प्रसाद निर्मल, नवीन मिश्रा आदि विद्वानों का उदबोधन हुआ मुख्य शिक्षक के रूप में श्री सुशील शर्मा, श्री अभिषेक कुमावत, श्री कमलेश पुरोहित, दिनेश आर्य, सुरेंद्र सिंह, हरीश आर्य, आकाश आर्य आदि अपना सहयोग दे रहे हैं उक्त शिविर का संचालन आर्य वीर दल के जिला संचालक श्री विश्वास पारीक द्वारा किया जा रहा है

