बाल संस्कार शिविर
महर्षि दयानंद शिक्षा प्रबंध समिति, नई मण्डी घड़साना के रजत जयन्ती वर्ष एवं महर्षि दयानन्द की 200 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य पर
आर्यवीर दल शाखा घड़साना के तत्वाधान में व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण प्रशिक्षण 6 मई 2024 से
राष्ट्रप्रेमी भाईयों व बहिनों।
सादर नमस्ते
महर्षि दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, नई मण्डी घड़साना मे आगामी 6 मई 2024, सोमवार से बाल संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में 8 वर्ष से 16 वर्ष तक की उम्र के बालक बालिकाओं के संस्कारयुक्त चरित्र निर्माण के लिए आदर्श भारतीय सांस्कृतिक परंम्पराओं तथा उनके निर्वहन से उद्देश्यपरक जीवन सफल करने वाले महापुरूषों के जीवन चरित्र के साथ-साथ भारत की गौरवशाली ऐतिहासिक घटनाओं व वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से युवा पीढ़ी में व्याप्त हो रही श्रम करने से विमुख आलस्य प्रवृत्ति, बिगड़ी दिनचर्या व खान पान एवं बढ़ते नशाखोरी व स्वार्थपन की प्रवृत्ति से बचने की आवश्यकता व उसके उपायों पर चिंतन, चर्चा कर बौद्धिक प्रदान किया जाएगा।
साथ ही युवाओं के बलिष्ठ शारीरिक व मानसिक विकास एवं आत्मिक उन्नति के लिए व्यायाम, आसन, जुड़े कराटे, दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, सैनिक शिक्षा के साथ ही योग प्राणायाम, ध्यान उपासना, के अभ्यास सहित शास्त्रों का परिचय व उनका पठन पाठन, मंत्र व श्लोकों का अभ्यास कराया जाएगा। जिनकी वर्तमान समय की पीड़ी में गिरते मानवीय नैतिक, सामाजिक व राष्ट्रीय मूल्यों एवं पर्यावरचा संरक्षण के प्रति उदासीनता, वयोवृद्ध परिवार जनों की सेवा-सुक्षुषा एवं श्रद्धा के पटतेभावों के वातावरण को सुधारने के लिए बहुत अधिक आवश्यकता महसूस की जा रही है। अतः यह हम सब वरिष्ठजनों का दायित्व है कि समय रहते प्रतिकूल स्थिति को संभालते हुए उसे अनुकूलता में बदला जाए।
अतः अपनी संतानों को सुसंस्कृत, स्वावलंबी, सक्षम व सेवाभावी बनाकर उज्ज्वल भविष्य के सुनहरे भारत के सुयोग्य नागरिक निर्माण के लिए अधिकाधिक बालकों को शिविर में अवश्य भेजें।
शिविर के नियम व विशेषता :-
- यह शिविर गैर आवासीय प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक रहेगा ।
- प्रतिदिन उचित व्यायाम, ध्यान, उपासना, यज्ञ (हवन), संगीत के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास के लिए।
- परंपरागत खेल कबड़ी, खो-खो, सैनिक शिक्षा आदि एवं सरस ज्ञानवर्धक नैतिक शिक्षा
- पंजीकरण शुल्क 200 रू नगद या फोन पे-9672997965 पर देवें ।
5.बालक बालिकाएँ दैनिक क्रियाओं से निवृत होकर लोवर टी शर्ट, कुर्ता पायजामा व बालिकाएँ सलवार सूट पहन कर आवें ।
पंजीकरण व सम्पर्क सुत्र-9672997965,9828283069

