आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा एवं आर्य वीर दल ने संपूर्ण भारत में 800 आर्य वीर दल के शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन।
पानीपत 9 जून आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल पानीपत के प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने बताया कि जिन बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत होता है वही बच्चे जीवन में आत्मविश्वास ही बनकर कामयाबी को प्राप्त करते हैं और इसी विश्वास को लेकर के आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा एवं आर्य वीर दल ने संपूर्ण भारत में 800 आर्य वीर दल के शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिससे 100000 युवक-युवतियों को तैयार करके देश की रक्षा के लिए समय पर सन्नद्ध किया जा सके इसी संदर्भ में आर्य वीर दल का प्रांतीय शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण शिविर कन्याओं के लिए गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहा है उन्होंने कहा कि आज इन शिविरों की अति आवश्यकता है इन्हीं शिविरों के माध्यम से महारानी लक्ष्मीबाई रानी दुर्गावती रानी पद्मावती जैसी वीरांगनाओं का सृजन हो सकता है उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आर्य बाल भारती के उप प्राचार्य आचार्य राजकुमार शर्मा ने प्रवचन करते हुए कहा कि जिस देश की कन्या जागृत होती है उस देश को कभी भी गुलामी का मुंह देखना नहीं पड़ता अपितु देश के अंदर साक्षरता का अभियान निरंतर तीव्रता से ओर आगे की

