बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, योग, व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण शिविर – पंचगांव

0
129
Oplus_131072

नमस्ते जी।

आर्यसमाज ने शुरू से ही नारीरक्षा, नारीशिक्षा व नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रबल एवं सफल प्रयास किए हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बेटियों को आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण का प्रशिक्षण देना अत्यंत आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आगामी 01 जून से 9 जून 2024 तक कन्या गुरुकुल पंचगांव में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा, योग – व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सौभाग्य से हजारों बालिकाएं कन्या गुरुकुल में शिक्षा व संस्कार प्राप्त कर चुकी हैं और सैंकड़ों प्राप्त कर रही हैं। उनके साथ साथ गुरुकुलीय शिक्षा से वंचित अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को भी कुछ दिन गुरुकुल के पवित्र वातावरण में रहकर संस्कार प्राप्त करने का मौका मिल सके। इसके लिए भी यह शिविर लगाने का प्रयास किया गया है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप अपने घर, परिवार व रिश्तेदारों की बालिकाओं को इस शिविर में भेजकर उन्हें आत्मरक्षा एवं योग-व्यायाम प्रशिक्षण व वैदिक शिक्षाओं को प्राप्त करके वीरांगना बनने का अवसर प्रदान करने की कृपा करें। आपका यह सहयोग बेटियाें को सबला बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

निवेदक :- गुरुकुल परिवार एवं समस्त आर्यजन बाढ़ड़ा क्षेत्र

वीर भोग्या वसुन्धरा (धरती के सुखों का उपभोग वीर/वीरांगना करते हैं)

बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, योग, व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण शिविर

दिनांक : 01 जून शनिवार से 9 जून रविवार 2024 तक

स्थान : कन्या महाविद्यालय गुरुकुल पंचगाँव (च० दादरी)

उद्घाटन समारोह :

02 जून रविवार प्रातः 8:00 बजे

समापन समारोह :

9 जून रविवार प्रातः 9:00 बजे से

मुख्य प्रशिक्षण :

योगासन, सर्वांग सुन्दर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, दण्ड-बैठक, जूडो-कराटे, लाठी-भाला, तलवार व आत्मरक्षा के दांव, संध्या-हवन, शिष्टाचार, सनातन वैदिक सिद्धांतों का तार्किक विवेचन, मन को शांत रखने के उपाय, स्वस्थ रहने के आवश्यक आयुवेर्दिक सिद्धांत एवं खान-पान, सफल विद्यार्थी जीवन के रहस्य ।

शिविराध्यक्षा : आचार्या जया आर्या – कन्या गुरुकुल पंचगाँव

शिविर शुल्क : 500/-

शिविर के नियम :

.शिविर में 12 से 25 वर्ष की बालिकाएं भाग ले सकती हैं।

  1. शिविर में शामिल होने की इच्छुक बालिकाओं को उनके माता-पिता/अभिभावक
  2. 1 जून शनिवार को सायं 4 बजे तक शिविर स्थल (गुरुकुल पंचगाँव) में छोड़कर जाएं व बीच-बीच में संभालते रहें ।
  3. शिविर पूर्णतः आवासीय होगा। शिविरार्थिनियों को अनुशासन में रहना होगा ।
  4. शिविर वेश-भूषा : दो सफेद सूट, केशरिया चुन्नी, सफेद जूते, सफेद जुराब ।
  5. हल्का बिस्तर, मच्छरदानी, कॉपी पैन, थाली कटोरी, चम्मच, गिलास व दैनिक उपयोग का आवश्यक सामान साथ लायें ।
  6. मोबाईल फोन व कीमती सामान साथ न लाएं ।

    आयोजक : समस्त कार्यकारिणी कन्या महाविद्यालय गुरुकुल पंचगाँव एवं आर्यवीर दल बाढड़ा क्षेत्र

    निवेदक : धर्मपाल आर्य शास्त्री भाण्डवा 9812685005 पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पंचगाँव 9812889319

    सम्पर्क सूत्र : 7027390338, 8954757159, 9812201100, 9812992580

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here