विदित हो कि सार्वदेशिक आर्य वीर दल द्वारा असहाय, गरीबों एवं आदिवासी समुदाय के बीच किए जा रहे निरंतर सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रेरणा से दिनांक ११/८/२४ दिन बुधवार को प्रातः १० बजे से ग्राम बेला, परसोधा , चुनार मिर्जापुर में प्राथमिक विद्यालय के बगल में सुश्री शुचि जी, मुम्बई के परिवार के सदस्यों द्वारा २५० लोगों के बीच नवीन वस्त्रों का वितरण किया जाएगा तथा ४५ बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया । इसके उपरांत वैदिक यज्ञ आयोजित किया गया है इस अवसर पर ग्रामीणों को दुर्व्यसनों एवं बुराइयों को छोड़ने का संकल्प कराया जाएगा। उनकी पारिवारिक उन्नति के लिए शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम के उपरांत सभी आमंत्रित सम्मानित अतिथियों एवं गरीबों के साथ सामुहिक भोजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
🙏🙏
दिनेश आर्य , वाराणसी।
कार्यक्रम की कुछ झलकियां
Arya Veer dal

