आर्य वीर दल का युवा चरित्र निर्माण आत्मरक्षा योग, व्यायाम, आदर्श जीवन निर्माण प्रशिक्षण शिविर :-
दिनांक- 25 दिसम्बर 2022 से 01 जनवरी 2023 तक मान्यवर,हर्ष का विषय है कि आर्यवीर दल का प्रशिक्षण शिविर उपरोक्त तिथियों में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नवयुवकों को संध्या, यज्ञ, आसन, प्राणायाम, जूडो, कराटे, लाठी आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
राष्ट्र की युवा शक्ति को पाश्चात्य संस्कृति के प्रदूषण, मादक पदार्थों के सेवन, मोबाइल आदि के कारण होने वाले दुष्प्रभावों से बचाकर वैदिक संस्कृति एवं महर्षि दयानन्द की क्रान्तिकारी विचारधारा से अवगत कराना है। जिससे युवाओं का शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक विकास हो सके।
शिविर में आमन्त्रित विद्वतजन-
श्री दिनेश आर्य प्रान्तीय व्यायाम शिक्षक आर्य वीर दल म० उ०प्र० जनपद हमीरपुर (उ0प्र0) श्री इंदल आर्य व्यायाम शिक्षक जनपद चंदौली (उ0प्र0)आचार्य श्री पंकज आर्य प्रान्तीय संचालक आर्यवीर दल उ0प्र0 अलीगढ़
प्रबन्धक- श्रीमान् देवेन्द्र आर्य
आसियाना बगीचा, अलवर बाईपास, भिवाडी, जिला अलवर (राजस्थान) संयोजक- आचार्य सत्यव्रत आर्य (मो0 08544723527)
अपील- आप इस पुनीत कार्य में इस प्रकार सहयोग कर सकते हैं, यज्ञ एवं शिविरार्थियों के भोजन हेतु घी, आटा, दाल, चावल, चीनी, नगद धनराशि जमा कर सकते हैं।
निवेदक- ग्राम प्रधान व समस्त ग्राम वासीजन चन्द्रपुरा
शिविर स्थल : बिहारी जी का मन्दिर, ग्राम पोस्ट-चन्द्रपुरा तहसील- गौरिहार, जिला- छतरपुर (मध्य प्रदेश)
इसे भी पढ़ें।

