आर्य समाज नई बाजार बस्ती के तत्वावधान में ५१ वाँ वार्षिकोत्सव यज्ञ, भजन, प्रवचन, शौर्य प्रदर्शन
विभिन्न सम्मेलन व आर्य वीर/वीरांगना दल का शौर्य प्रदर्शन
दिनांक ०५ अक्टूबर शनिवार से ०८ अक्टूबर मंगलवार २०२४ ई.
स्थान :- स्वामी दयानन्द पू०मा० विद्यालय सुर्तीहट्टा-बस्ती
धर्मानुरागी सज्जनों एवं मातृ शक्ति !
परम पिता परमात्मा ने मनुष्य के ज्ञानार्थ चारों वेदों का प्रकाश किया है। इसी ज्ञान से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति सम्भव है। आर्य समाज नई बाजार बस्ती वेद वाणी के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिवर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाता आ रहा है। इस वर्ष भी दिव्य विभूतियों के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित है।
अतः आप सभी महानुभावों, माताओं बहनों से सविनय निवेदन है कि सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित समयानुसार उपस्थित होकर यज्ञ, भजन, प्रवचन का लाभ उठावें व पुण्य के भागी बनें।
कार्यक्रम प्रतिदिन
प्रात- ८:०० से ६:०० बजे तक देवयज्ञ (अग्निहोत्र)
६:०० से ११:०० बजे तक भजन, प्रवचन
अपराह्न – २:०० से ४:०० बजे तक विभिन्न सम्मेलन
सायं – ५ः ३० से ६ः ३० बजे तक देव यज्ञ (अग्निहोत्र)
रात्रि – ७:०० से ०६:३० बजे तक भजन, प्रवचन एवं सम्मेलन
-: आलोक :-
१ दिनांक ०५ अक्टूबर २०२४ ई., शनिवार को विशाल शोभा यात्रा विद्यालय परिसर से पूर्वान्ह १:०० बजे से
२ आर्य वीर/वीरांगना दल का शौर्य प्रदर्शन ०८ अक्टूबर को अपरान्ह २:०० बजे से (विद्यालय परिसर में)
३ जिज्ञासुओं के समस्त आध्यात्मिक शंकाओं का समाधान रात्रि सभा के अन्त में किया जायेगा।
धर्म प्रेमी सज्जनों एवं मातृशक्ति
आर्य समाज नई बाजार बस्ती का ५१वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस उत्सव में अन्तर्राष्ट्रीय सत. ओजस्वी वक्ता स्वामी सच्चिदानन्द सरस्वती, आचार्य सुरेश जोशी, प० योगेश दत्त, पंडिता रुक्मिणी देवी, श्री दिनेश आर्य सहित सन्त, महात्मा, वानप्रस्थी, सन्यासी पधार रहे हैं। इस अवसर पर धार्मिक, राष्ट्रवादी, समसामयिक विषयों पर व्याख्यान, भजन, उपदेश किया जायेगा। प्रतिदिन पर्यावरण शुद्धि, सुख, समृद्धि हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया है।
अतः आप सभी महानुभावों से निवेदन है कि सपिरवार, इष्ट मित्रों सहित समयानुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठावे एवं पुण्य के भागी बनें।
शोभायात्रा दिनांक ०५ अक्टूबर (शनिवार)
पूर्वान्ह ११ बजे से ०४ बजे तक
स्वामी दयानन्द विद्यालय, सुर्तीहट्टा से प्रारम्भ होकर नई बाजार, मेंहदावल रोड, बरदहिया बाजार, बांसी रोड, पाण्डेय बाजार, नई बाजार मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा, पठान टोला, करूवा बाबा, स्टेशन रोड रेलवे स्टेशन से होते हुए विद्यालय परिसर में सम्पन्न होगा।

प्रतिदिन कार्यक्रम
वैदिक यज्ञ प्रातः ०८ बजे से ०६ बजे तक सायं ५:३० बजे से ६:३० बजे तक
आर्य जगत के सुविख्यात वैदिक चिन्तक, अन्तर्राष्ट्रीय प्रचारक, क्रान्तिकारी एवं ओजस्वी वक्ता स्वामी सच्चिदानन्द सरस्वती जी के व्याख्यान समसामयिक विषयों पर ही प्रत्येक सभा में होंगे ।
व्यवस्था मण्डल
१. यज्ञमानों की सूची व्यवस्था देवव्रत आर्य पुरोहित
२. यज्ञ व्यवस्था अनीशा मिश्रा, महिमा आर्य एवं उनकी टीम
३. मंच एवं विछावन व्यवस्था-श्री अनूप तिवारी, श्री नितीश जी
४. साउण्ड एवं बिजली व्यवस्था-श्री दिनेश मौर्य, श्री अरविन्द श्रीवास्तव
५. भोजन, जलपान एवं आवास व्यवस्था-आदित्य नारायण गिरि
आलोक
१. कार्यक्रम में परिवर्तन का अधिकार प्रधान को होगा।
२. आये हुए अतिथियों की भोजन, जलपान, आवास की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
३. कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का धूम्रपान एवं मादक पदार्थों का सेवन करना पूर्ण रूप से निषेध है।
४. कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी है।
५. कार्यक्रम स्थल पर वैदिक साहित्य उपलब्ध रहेगा।
आर्य समाज नई बाजार बस्ती की गतिविधियां
१. प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग प्रातः ८.०० से १०.०० बजे तक।
२. श्रावणी उपाकर्म एवं वार्षिकोत्सव
३. आर्य वीर दल का आवासीय शिविर ।
४. आर्यवीर दल/आर्य वीरांगना दल की तिमाही शिविर।
५. क्रान्तिकारियों, महापुरुषों की जयन्ती एवं वैदिक पर्व मनाए जाते हैं।
।। ओ३म् ।। कृण्वन्तो विश्वमार्यम् (सारे संसार को आर्य बनाओ)

