1000 आर्यवीरों का (ग्रीष्मकालीन 10 दिवसीय आवासीय) चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर
स्थान: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, राजेन्द्र नगर, सहिबाबाद, गाजियाबाद
उद्घाटन: 27 मई, शनिवार सायं 5 बजे समापन: 04 जून, रविवार सायं 4:00 बजे
मान्यवर महोदय नमस्ते,
सहयोग अपील महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के वर्ष 2024 में जन्म के 200 वर्ष पूर्ण होने एवं आर्य समाज की स्थापना के वर्ष 2025 में 150 वर्ष पूर्ण होने के महा-पावन उपलक्ष पर दल ने संकल्प लिया है की वर्ष 2024-25 के अंत तक दल 200 शाखाओ का संचालन करेगा, इस हेतु दल के माध्यम से पूर्व तैयारियों का वृहद् शंखनाद करते हुए, दल इस वर्ष 1000 आर्य वीरों का वृहद शिविर लगाने जा रहा है।शिविरों के द्वारा आर्यवीर दल युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु चरित्र निर्माण, शारीरिक निर्माण (PHYSICIAL FITNESS TRANING), आत्मिक व अध्यात्मिक विकास, आसन व प्राणायाम (YOG & MEDITATION), यज्ञ प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास (PERSONALITY DEVELOPMENT) आत्मरक्षा व प्राथमिक कमांडो प्रशिक्षण (SELF DEFENCE) के साथ साथ राष्ट्रीयता के संस्कारों को देने का कार्य करता है। जिससे आपके बच्चों के जीवन को आदर्श बनाया जा सके और अपने परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर सकें।
शिविरार्थियों हेतु निर्देश:-
1. शिविरार्थियों की आयु 12 वर्ष से अधिक हो
2. शिविर शुल्क 300/- रुपये प्रति शिविरार्थी होगा।
3. शिविरार्थी फार्म 20 मई तक शिविर शुल्क के साथ कार्यालय में जमा करवायें।
4. शिविरार्थी अपने साथ कोई कीमती सामान न लाएं। जैसे- मोबाईल, घड़ी, चैन, ईयरफोन, आईपैड आदि।
5. शिविरार्थी भोजन के लिए थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, ऋतु अनुकूल बिस्तर साथ लाएं।
6. शिविर गणवेश खाकी निक्कर, सफेद शैडो बनियान, दल को सैनिक टोपी, बेल्ट, लाठी, सफेद पी. टी. जूते, सफेद जुराब लंगोट एवं टॉर्च साथ लाएं।
7. गणवेश की उपलब्धता शिविर स्थल पर भी होगी।
8. सभी शिविरार्थियों का शिविर की दिनचर्या एवं अनुशासन में रहना आवश्यक है।
9. बीमार व आरामपसन्द विद्यार्थी शिविर में भाग न लेवें।
10. आवश्यकतानुसार यदि आप कोई विशेष दवाई लेते हैं तो साथ लावें ।
11. शिविरार्थी अपने साथ लाए अधिकतम रुपये शिविर बैंक में जमा करावे जो कि यह जमा राशि शिविर समापन पर ही वापिस दी जाएगी।
12. सभी शिविरार्थी 26 मई प्रातः 11 बजे तक शिविर स्थल अवश्य पहुंचे।
दान हेतु आप अपनी सहयोग राशी आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश के नाम नकद / चेक / ड्राफ्ट दल के “यूनियन बैंक खाता संख्या-520101253203127, IFSC Code: UBIN0901415 ब्रांच कनॉट प्लेस, दिल्ली” के नाम से दल के मुख्य कार्यालय आर्य समाज मिन्टो रोड, डी. डी. यू मार्ग, नई दिल्ली-2 पर प्रेक्षित कर सकते है या दल के बैंक खाते में जमा कराकर 9899008054/9990232164 पर सूचित कर रसीद अवश्य प्राप्त करें।
आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश (पंजी० मुख्य कार्यालय आर्य समाज मिन्टो रोड, डी.डी.यू. मार्ग, नियर रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नई दिल्ली-110002)

