युवा चरित्र निर्माण शिविर, गुरुकुल आश्रम आमसेना (ओड़िशा)

0
182

युवा चरित्र निर्माण शिविर

दिनांक 12 अक्टुबर से 17 अक्टूबर 2024 तक

शिविर स्थल :- गुरुकुल आश्रम आमसेना खरियार रोड़ (ओड़िशा)

आज पाश्चात्य संस्कृति की विकृतियों से सबसे बड़ा खतरा युवा पीढ़ी को है। युवा व किशोर इस देश का भविष्य है, जिनके हाथों में परिवार, समाज व राष्ट्र को संजोने की जिम्मेदारी है। इस उदात्त भावना को लेकर उन्हें अपने कर्त्तव्य का बोध कराने, भटकती और लड़खड़ाती युवा पीढ़ी को योगासन, प्राणायाम, विभिन्न खेल व हितोपदेश के द्वारा शारीरिक, बौद्धिक व आत्मिक प्राप्ति हेतु आर्य वीर दल प्रशिक्षण एवं युवा चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया है। जिससे देश और समाज का भविष्य बलवान्, चरित्रवान् और राष्ट्र भक्त हो सके।

-: शिविर में प्रशिक्षण :-

०१. शारीरिक प्रशिक्षण :- दंड बैठक, आसन, प्रणायाम, जुडो कराटे, लाठी, भाला, चाकू आदि अनेक व्यायाम व खेल का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

०२. बौद्धिक प्रशिक्षण :- आज के युवाओं को दूरव्यसनों से कैसे दूर रखें? युवा को कुसंगत से कैसे बचाया जाये ? युवाओं को व्यायाम क्यों आवश्यक है? हमारा जीवन किस प्रकार हो? जीवन जीने का सर्वोत्तम उपाय क्या है? हम अपने जीवन में क्या कर सकते हैं? हमारा कर्त्तव्य परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति क्या होना चाहिए? आदि अनेक विषयों पर उपदेश के माध्यम से प्रशिक्षित किया जावेगा।

०३. आत्मिक प्रशिक्षण :- बुद्धिमान् बनने का उपाय, सुख शान्ति से रहने का उपाय, आत्मा का चिन्तन और भगवान् का चिन्तन आदि अनेक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जावेगा।

०४. प्रशिक्षकगण :- साधु, संत, उच्च पदस्थ अधिकारी, अनेक व्यायामाचार्यों को आमंत्रित किया जा रहा है।

निर्देशक – स्वामी देवव्रत सरस्वती

व्यायाम शिक्षक- रुपेन्द्र आर्य

-: शिविरार्थियों हेतु आवश्यक निर्देश :-

०१. शिविर शुल्क १००/- रुपये है।

०२. किसी भी प्रकार की कोई कीमती वस्तु जैसे मोबाइल आदि अपने साथ न लाएँ।

०३. शिविरार्थियों की आयु १२-३० वर्ष की होगी।

०४. शिविरार्थी तारीख 11/10/2024 को सायं काल तक गुरुकुल पहुँचे।

०५. शिविरार्थी नित्य उपयोगी समान जैसे थाली, गिलास, पेन काफी, लाठी और ऋतु अनुकुल वस्त्र साथ में लावें।

०६. शिविरार्थी अपने साथ पी. टी. शू, खाकी हाफ पेंट, सफेद बनियान जरुर लेकर आवें।

निवेदक

संचालक – डॉ. कुञ्जदेव मनीषी आर्य वीर दल

शिविराध्यक्ष- स्वामी धर्मानन्द सरस्वती गुरुकुल आश्रम आमसेना ओड़िशा

आचार्य – स्वामी व्रतानन्द सरस्वती गुरुकुल आश्रम आमसेना

मंत्री – डॉ. हनिभाई आर्यन् आर्यवीर दल

सम्पर्क सूत्र :- ९४३७०७०५४१ / ६१५, ८८९५९६७३०२, ९९३७८१६५६१, ७०७७९६९८

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here