युवा चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण शिविर सफीदों

0
214

आर्य समाज सफीदों द्वारा आयोजित आर्य वीर दल का

सोमवार 3 जून से रविवार 9 जून 2024 तक

स्थान : आर्य समाज मन्दिर, जीन्द रोड, नहर पुल, सफीदों

आह्वान :- यदि आप अपने बच्चों को चरित्रवान, बलवान, संस्कारवान व शारीरिक, मानसिक, आत्मिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने बच्चों को इस शिविर में भाग अवश्य दिलाएं ।

आत्मिक उन्नति

संध्या, यज्ञ, योग एवं प्राणायाम प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक व्यवस्थित एवं अनुशासित दिनचर्या ।

शारीरिक उन्नति

सर्वांगसुन्दर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, जूड़ो-कराटे, दण्ड-बैठक, लाठी एवं आत्मरक्षा हेतू प्रशिक्षण

चरित्र निर्माण

प्रबुद्ध व्यक्तियों व विद्वानों द्वारा बौद्धिक एवं नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास हेतू मार्गदर्शन ।

जैसे- नहाने धोने का सामान, सफेद जूते व जुराबें, ओढने की चादर, नोट बुक, पेन ।

-: शिविरार्थियों के लिए निर्देश :-

  1. शिविरार्थियों की आयु 12 वर्ष से अधिक हो ।
  2. शिविर शुल्क मात्र 250/- रू. प्रति शिविरार्थी होगा ।
  3. शिविरार्थी अपने साथ कोई कीमती सामान ना लाऐं ।
  4. निर्देशानुसार शिविर में आवश्यक वस्तुएँ साथ में लानी होंगी
  5. शिविर वेशभूषा साथ लेकर आएँ-सफेद हाफ शर्ट, सफेद सैन्डो बनियान, खाकी निक्कर ।
  6. बीमार व आरामपसन्द विद्यार्थी शिविर में भाग न लेवें ।

सभी शिविरार्थी 3 जून 2024 को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे के मध्य शिविर स्थल पर अवश्य पहुंचें।

नोट : 15 मई 2024 से पंजीकरण प्रारम्भ

पंजीकरण के समय शुल्क जमा करवाना अनिवार्य है।

आयोजक : आर्य समाज मन्दिर, सफीदों (जीन्द) सामवेद सम्पर्क सूत्र : 9034667969, 9813242640, 9050444408 अथर्ववेद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here