महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के 200 वें वर्ष जन्म जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्र रक्षा सभा द्वारा संचालित

वेद विज्ञान गुरुकुल महाविद्यालय
तेंतुलिगुड़ा कोरापुट ओडिशा का भूमि पूजन व राष्ट्र रक्षा चरित्र निर्माण व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शुभावसर पर गुरुकुल के संरक्षक आचार्य विनय कुमार वैदिक,राष्ट्र रक्षा सभा के अध्यक्ष आचार्य सहदेव जी,
आचार्य विक्रम जी, राष्ट्र रक्षा सभा के महामंत्री आचार्य राजकिशोर जी, स्वामी सर्वानंद जी, आचार्य इन्द्रदेव जी, आचार्य सत्यप्रिय शास्त्री जी, आचार्य प्रद्युम्न जी, आचार्य संजय शास्त्री जी, आचार्य मोहन कुमार जी,परमदेव जी,अनिल शास्त्री उपस्थित रहे।
गुरुकुल उद्घाटन समारोह के शुभावसर दिनांक 4 मार्च से 10 मार्च 2024 तक राष्ट्र रक्षा चरित्र निर्माण व्यायाम प्रशिक्षण शिविर व्यायाम प्रशिक्षक श्रीमान रुपेन्द्र आर्य जी के द्वारा आश्रम स्कूल दोरागुड़ा में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जी ने ओ३म् ध्वजारोहण कर गौशाला के लिए 3 लाख रु देने की घोषणा की।
गुरुकुल कुंदुली के ब्रह्मचारी आर्य वीरों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। 27 कुंडीय वैदिक यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु संकल्प लिया।
गुरुकुल में सहयोग हेतु इस नंबर पर सम्पर्क करें 7016162889

