
सार्वदेशिक आर्यवीर दल हरियाणा के द्वारा माननीय श्री उमेद जी शर्मा,संचालक आर्यवीर दल हरयाणा के नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय प्रान्तीय शाखा संचालक प्रशिक्षण शिविर के आज तीसरे दिन का सत्र व्यायाम प्रशिक्षण के साथ आरंभ हुआ। यह प्रशिक्षण श्री प्रवीण जी , प्रधान व्यायाम शिक्षक सार्वदेशिक आर्यवीर दल हरयाणा के निर्देशन में दिया जा रहा।है।इसमे व्यायाम शिक्षक श्री जयराम जी,श्री शुभम् जी का विशेष सहयोग रहता है। आज का बौद्धिक सत्र श्री धर्मवीर जी मुमुक्षु दिल्ली, श्री प्रवीण जी आर्य ने लिया। यह शिविर 8 जनवरी को आरंभ हुआ था। इसके उद्घाटन सत्र में स्वामी सच्चिदानंद जी मंडलपति दादरी, ब्रह्मचारी श्री राज सिंह आर्य मंडलपति फरीदाबाद, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस शिविर का आयोजन आचार्य जी नंदकिशोर जी, प्रचार मंत्री सार्वदेशिक आर्यवीर दल के द्वारा संचालित विश्वभारती गुरुकुल लाढौत में चल रहा है ।श्री नंदकिशोर जी अपने सुदीर्घकालिक अनुभवों के माध्यम से शिवरात्रियों का मार्गदर्शन करते हैं। इस शिविय में 49 शिविरार्थी हरियाणा के विभिन्न जिलों से भाग ले रहे हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹


