झारखंड के गिरिडीह जिले में आयोजित किया गया आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर

0
106

सर्वदेशिक आर्यवीर दल के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती जी के निर्देशन में झारखंड प्रांत में एक माह का आर्यवीर दल व्यायाम प्रशिक्षण शिविर सितंबर 2024 में आयोजित किया गया है।

झारखंड प्रांत के संचालक आचार्य शरद चंद्र जी के निर्देशन में पूरे प्रांत के विभिन्न जिलों में  प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिसके अंतर्गत झारखंड के गिरिडीह जिले में संरक्षक श्री चिंतामणि आर्य जी (सेवा निवृत शिक्षक) के निर्देशन में प्रशिक्षण शिविर दिनांक 19 से 25 सितंबर 2024 तक दो पालियों में प्रशिक्षण शाखा आयोजित किया गया है। प्रथम सत्र प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय चिटमाटांड़ रतनपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गांव के 100 युवा एवं विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। द्वितीय संध्याकालीन सत्र में गुरुकुल शिक्षालय घोडथम्बा मैं 50 बालक एवं 50 बालिकाएं आर्य वीर दल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

जिसमें सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, कराते आत्मरक्षा के गुर, परेड, और लाठी काठी के साथ विद्यार्थियों में देशभक्ति चरित्र निर्माण अनुशासन संस्कार निर्माण इत्यादि का भी ज्ञान एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

उक्त सभी प्रशिक्षण व्यायाम शिक्षक श्री रूपेंद्र आर्य छत्तीसगढ़ एवं सहयोगी शिक्षक श्री सागर आर्य बिहार के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर का भव्य समापन 25 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा

धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here