आपको जानकर हर्ष होगा कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी आर्य वीर दल रोहतक मंडल के तत्वावधान में छात्रों एवं छात्राओं के लिये ग्रीष्म कालीन आवासीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन चरित्र निर्माण शिविरों में बच्चों को कुशल प्रशिक्षकों । सुयोग्य विद्वानों द्वारा शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जायेगा । शिविरार्थियों को व्यायाम, योगासन, अस्त्र-शस्त्र संचालन, नियुद्धम् तथा ब्रह्मचर्य, यज्ञ-संध्या, योग-साधना के प्रशिक्षण द्वारा शक्ति संचय, संस्कृति रक्षा एवं सेवा कार्यों हेतु प्रेरित किया जायेगा। कृपया अपनी संतानों को इन शिविरों में भेज कर इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठायें।
आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर (छात्राओं के लिये )
स्थान : वैदिक भक्ति साधन आश्रम, आर्य नगर, रोहतक
शिविर प्रवेश : सोमवार, आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा वि. 2080 तदनुसार 5 जून 2023 सांय 5 बजे
समापन समारोह रविवार, आषाढ़ कृष्ण अष्टमी वि. 2080 तदनुसार 11 जून 2023, प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक
शिविर अध्यक्षा श्रीमति दयावती आर्या शिविर व्यवस्थापिका : श्रीमति सरोज आर्या, श्रीमति शिवानी सागर
आर्य वीर प्रशिक्षण शिविर (छात्रों के लिये )
स्थान : वैदिक भक्ति साधन आश्रम, आर्य नगर, रोहतक
शिविर प्रवेश : सोमवार, आषाढ़ कृष्ण नवमी वि. 2080 तदनुसार 12 जून 2023 सांय 5 बजे
समापन समारोह : रविवार, आषाढ़ कृष्ण अमावस्या वि. 2080 तदनुसार 18 जून 2023, प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक
शिविर अध्यक्ष : ब्रह्मचारी अरुण कुमार ‘आर्यवीर’ (राष्ट्रीय स्तर के शिविर संयोजक एवं प्रशिक्षक )

शिविर नियमावली एवं सूचनाएँ
1. शिविरार्थी की आयु 12 से 20 वर्ष हो ।
2. शिविर में मोबाईल रखना मना है।
3. अनुशासन का पूर्ण पालन करना होगा । शिविराध्यक्ष का निर्णय सर्वमान्य होगा ।
4. निर्धारित शिविर शुल्क रु. 400 जमा कराना होगा।
5. कीमती सामान साथ में न लायें।
6. निर्देशानुसार शिविर में आवश्यक वस्तु साथ में लानी होगी।:-(नहाने धोने का सामान, सफेद जुराबें, सफेद जूते, ओढ़ने की चादर, नोटबुक, पेन, भोजन हेतु बर्तन, बिस्तर )
7. शिविर गणवेश ( साथ लेकर आएं ) – बालकों के लिए सफेद हाफ शर्ट, सफेद सेन्डो बनियान, खाकी निक्कर | बालिकाओं के लिए : सफेद सूट, केसरी दुपट्टा ।
8. शिविर के अन्त में शारीरिक, लिखित, मौखिक परीक्षा ली जायेंगी। जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभा वाले शिविरार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विशेष : शिविरों में सीमित संख्या को ही प्रवेश मिलेगा।
कृपया दूरभाष / ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर ही आएं। शिविर व्यवस्थापक : श्री ओमप्रकाश आर्य, श्री बलराज खुराना, श्री यशपाल भाटिया, श्री संदीप काहनीआयोजक : आर्य वीर दल, रोहतक मण्डल
सम्पर्क सूत्र : 9315539282, 9467459918, 9416203627, 8529990100

