वैदिक सत्संग परिवार से जुड़े हुए सभी धर्म प्रेमी जनों को नमस्ते🙏🏻

आप सबको यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आर्य समाज बालको नगर कोरबा में दिनांक 14 जनवरी रविवार से आर्य वीरांगना और आर्यवीर शिविर का आयोजन किया जा रहा है । साथ ही दिनांक 16 जनवरी मंगलवार से आर्य समाज का वार्षिक उत्सव भी है जो की महर्षि दयानंद की 200 में जयंती के उपलक्ष्य में की जा रही है। इसीलिए इस कार्यक्रम को विशेष उत्साह से मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुकुल चोटीपुरा की विदुषी आचार्या डॉ. सविता आर्या व गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों का आगमन हो रहा है अतः आप सभी सपरिवार इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
इस शिविर में लगभग 200 छात्रों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जूडो कराटे प्रशिक्षण, नैतिक व धार्मिक शिक्षा आदि का ज्ञान कराया जाएगा।
किसी भी कार्यक्रम की सफलता वहां के निवासियों के तन, मन और धन के सहयोग से ही संभव होता है अतः आप सभी जिस रूप में भी अपना सहयोग देना चाहते हैं अवश्य ही करें।🙏🏻🙏🏻🙏🏻
आपका छोटा सा सहयोग संस्था के लिए एक बड़ा सहयोग होगा और आप पुण्य की भागी भी होंगे।

