बालिका संस्कार एवं आर्य वीरांगना शिविर, निम्बाहेड़ा

0
134

आमंत्रण पत्र

सात दिवसीय पूर्ण आवासीय

बालिका संस्कार एवं आर्य वीरांगना शिविर, निम्बाहेड़ा

व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण प्रशिक्षण (25 से 31 दिसम्बर 2024 तक) शिविर स्थलः श्री अम्बामाता मन्दिर प्रांगण, निम्बाहेड़ा आयोजक- आर्य समाज निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी

सम्पर्क सूत्र :- 9460608625, 7073749399, 9414144449, 9413047474, 9829208248, 9571504383, 9460436705 सहयोगी संस्थाएं- श्री अम्बामाता सेवा समिति, नगरपालिका निम्बाहेड़ा, महिला पतंजलि योग समिति, राष्ट्रीय सेविका समिति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सर्व व्यापार मण्डल निम्बाहेड़ा, श्री मातेश्वरी मानव सेवा संस्थान (रजि.), मण्डी व्यापार संघ, खाद्य एवं किराना व्यापार संघ, भारत स्वाभिमान, लॉयन्स क्लब, आचार्य तुलसी ब्लड फाउण्डेशन, रा.उ.मा.वि.बालिका निम्बाहेड़ा, रा.मा.वि.नवीन निम्बाहेड़ा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, बाबा रामदेव व्यायाम शाला, ढाबेश्वर व्यायाम शाला, श्री बजरंग व्यायाम शाला, हिन्दू जागरण मंच, समस्त निजी शिक्षण संस्थान, अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, श्री कल्ला जी वेदपीठ एवं शोध संस्था, प्रोपर्टी व्यवसाय, दलाल संघ, राजस्थान आर्यवीर दलधाकड़ समाज निम्बाहेड़ा, समस्त ग्रामवासी मरजीवी, बसेड़ा, गादोला, फाचर अहीरान, चंगेडी, जावदा, मण्डा, सेमलिया, चरलिया, गोमाना, खेड़ी आर्य नगर, जीवनपुरा, कारूण्डा, पीलीखेड़ा, रम्भावली, सियाखेड़ी, स्वरूपगंज, लसड़ावन, चित्तौड़गढ़, जावद, नीमच

शिविर की विशेषताएँ

  1. प्रातः 5 बजे जागरण से रात्रि 9 बजे तक सुव्यवस्थित एवं अनुशासित दिनचर्या। 2. सुयोग्य प्रशिक्षकों एवं विद्वानों द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण। 3. विशेष प्रवचन ईश्वर, वेद, जीवन उद्देश्य, उन्नति के उपाय, योग, आयुर्वेद, नशा आदि विषयों पर प्रवचन। 4. जूड़ो-कराटे, लाठी, लेजियम, भाला, तलवार, क्षुरिका, दण्ड-बैठक, सूर्य नमस्कार, यौगिक क्रियाएँ। 5. ईश्वर भक्ति, देश भक्ति, संगीत कार्यक्रम। 6. भाषण, वाद-विवाद, संगीत, चित्रकला आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन। 7. प्रतिदिन संध्या, यज्ञ एवं शुद्ध सात्विक भोजन व्यवस्था। 8. नशा मुक्ति, युवा जागृति । 9. समापन समारोह के अवसर पर भव्य व्यायाम-प्रदर्शन व पुरस्कार वितरण।

शिविर में भाग लेने हेतु दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को सायं 4 बजे तक

शिविर स्थल

श्री अम्बामाता जी मंदिर प्रांगण, निम्बाहेड़ा पहुँचना एवं पंजीयन करवाना है।

बालिका संस्कार एवं आर्य वीरांगना शिविर संचालक एवं प्रबंधक दल निम्बाहेड़ा 2024

संरक्षक मण्डल – आचार्य कर्मवीर मेधार्थी, मोहनलाल आर्यपुष्प, शोभालाल साहू, डॉ.एम.एल. धाकड़, प्रभुलाल बैरवा, किशनलाल माली, छगनलाल मेनारिया,

शिविर प्रभारी एवं सहप्रभारी शिखा शारदा, पार्वती देवी उपाध्याय, शशी उपाध्याय

शिविर संयोजिका एवं सहसंयोजिका– ललिता साहू, प्रिति चेजारा

यज्ञ एवं सहायक शिक्षिकाएँ– अनुषा कुमावत, अदिति शारदा, सविता धाकड़, प्रवीण आर्य

आवास, अल्पाहार एवं भोजन वितरण समिति- पुष्पा शर्मा, सोनाली शारदा, मंजुबाला शारदा, ज्योत्सना वीरवाल, विष्णा धाकड़, अनुसुइयादेवी आंजना, आस्था शारदा, दिव्या मगनानी, कंचन पाटीदार,प्रियंका आंजना, श्वेता कुमावत, रश्मि जाजपुरा

दानसंग्रह एवं समारोह – विक्रमसिंह आंजना, सुरेशजी अग्रवाल, राधेश्याम धाकड़ (मैसी शोरूम)

रविन्द्र साहू, शिवलाल आंजना, रतनलाल राजोरा, अभिमन्यु पाटीदार, लक्ष्मीनारायण साहू, डॉ. पुष्पेन्द्र

उपाध्याय, भरत आर्य (कोषाध्यक्ष), दशरथ पाटीदार (सहकोषाध्यक्ष), अनुराग शारदा (सहकोषाध्यक्ष)

अल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था समिति- राधेश्याम धाकड़, विमल जेतावत, अरविन्द चेजारा,

शोभालाल साहू, हरिश्याम डोरिया

शिविर के लिए बालिकाओं एवं अभिभावकों से सम्पर्क- श्यामा सोलंकी, ललिता गाजरे,

सीमा अग्रवाल, कल्पना चौहान, वर्षा कृपलानी, सुरेश सेन, मंजु धाकड़, नीलम प्रजापती, रेखारानी तिवारी

जल व्यवस्था- कमल आर्य, गणपत पटेल

कार्यालय/न्यूज- महेश सुमन, राधेश्याम धाकड़

प्रचार प्रसार – विशाल साबू, नवीन जाजपुरा

पार्किंग, साफ सफाई एवं चौकीदारी- ईश्वरलाल नायक, शिवलाल पारलिया, धनराज मीणा

मान्यवर भाइयों व बहिनों !

सादर नमस्ते ।

आपको यह जानकर सुखद अनुभूति होगी कि आर्य समाज निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में तथा श्री अम्बामाता सेवा समिति के विशेष सहयोग से बालिकाओं का 25 से 31 दिसम्बर 2024 तक 7 दिवसीय पूर्ण आवासीय शिविर नगर निम्बाहेड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री अम्बामाता मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। इस शिविर में बालिकाओं को विशेष रूप से आत्मरक्षा हेतु जूड़ो कराटे, आसन-प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अस्त्र-शस्त्र, लाठी, भाला, तलवार, शूटिंग, लेजियम, डम्पल्स आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। राष्ट्र की युवा शक्ति को पाश्चात्य संस्कृति के प्रदूषण, मादक पदार्थों के सेवन, टी.वी. चैनलों, मोबाईल के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए, इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप अपनी बालिकाओं को शारीरिक, आत्मिक, मानसिक, नैतिक उत्थान के लिए इस शिविर में अवश्य भेजें।

  • यदि माता-पिता (अभिभावक) चाहते हैं-
  1. उनकी बालिका आज्ञापालक, बड़ों का आदर करने वाली,

संस्कारित व अनुशासित बनें,

  1. शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूप से स्वस्थ व मजबूत बनें,
  2. अपनी ईश्वर प्रदत्त योग्यताओं का पूर्ण रूप से विकास करके स्वयं के, परिवार के, समाज तथा राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी बनें, तो आप सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में बालिकाओं को इस शिविर में भेजकर परिवार व राष्ट्र निर्माण के पुनीत कार्य में सहयोगी बनें।
  • शिविर के कार्यक्रम

आत्मरक्षा के लिए जूड़ो कराटे, लाठी, भाला, तलवार, शूटिंग आदि शस्त्र संचालन/संकटकालीन परिस्थिति में बचाव के तरीके।

स्वास्थ्य रक्षा के लिए योगासन, प्राणायाम, दण्ड बैठक, सूर्य नमस्कार, मलखम्भ, जिमनास्टिक, आधुनिक खेलों का प्रशिक्षण ।

आत्मिक उन्नति के लिए सुयोग्य शिक्षिकाओं तथा विद्वानों द्वारा ध्यान, ज्ञान, यज्ञ, संगीत एवं बौद्धिक प्रशिक्षण।

शिविर में प्रवेश हेतु आवश्यक नियम –

  • पंजीयन शुल्क 500/- रू. मात्र है।
  • शिविरार्थियों के आवास, भोजन की व्यवस्था, सामाजिक संस्थाओं व दानदाताओं द्वारा रहेगी।
  • शिविरार्थी की आयु 14 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिये तथा वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होनी चाहिये।
  • शिविरार्थी अपने साथ सफेद टी-शर्ट, ब्ल्यू लोअर, सफेद पी.टी. शूज, सफेद मोजे, ठण्ड के अनुकूल पहनने के कपड़े, दो नए फोटो, पैन, टार्च, तेल व साबुन इत्यादि अनिवार्य रूप से लावें। एक थाली दो कटोरी व एक गिलास, एक चम्मच साथ लायें।
  • प्रत्येक शिविरार्थी को शिविर की दिनचर्या व अनुशासन का पालन करना होगा। अनुशासनहीनता करने पर शिविर से पृथक कर दिया जायेगा।
  • आवश्यक निवेदन एवं अपील –

इस विशाल शिविर के प्रबंधन, भोजन, आवास, विज्ञापन, मार्गव्यय, मानदेय आदि पर पर्याप्त व्यय होगा। अतः आप सभी दानी महानुभावों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से निवेदन है कि अपनी सहायता राशि नकद/चैक से देने हेतु शिविर कोषाध्यक्ष से सम्पर्क करें।

विशेषः भामाशाह दानी महानुभाव एक दिन का अथवा एक समय का भोजन, नाश्ता, घी, आटा, गेहूँ, चावल, चीनी, तेल, दाल, दूध आदि देकर भी सहयोग कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here