गुरुकुल आश्रम तुरंगा में छात्राओं के लिए व्यक्तित्व विकास शिविर सम्पन्न
विभिन्न अंचल से आये सताधिक बेटियों से सीखी आत्मरक्षा के गुर
रायगढ़ जिले के एकमात्र गुरुकुल परंपरा से संचालित होने वाले मल्लिका चतुर्भुज आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा (पुसौर) में आर्य समाज के नीति नियमों को आत्मसात करते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
इसी क्रम में बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए रानी पद्मिनी व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन दिनांक 23 मई से 29 मई 2024 तक रखा गया था। प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान एवं आर्य वीर दल छत्तीसगढ़ के मुखिया डॉ. रामकुमार पटेल के
निर्देशन में गुरुकुल के युवा संचालक आचार्य राकेश जी के अथक प्रयास तथा गुरुकुल के कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल के संयोजन में सप्ताह भर चले शिविर में रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ खरसिया से लेकर अम्बिकापुर अंचल से 80 छात्राओं के अतिरिक्त आस पास के बेटियों भी ने सहभागिता निभाई।
व्यायाम शिक्षक राजेंद्र आर्य, कीर्तिपाल आर्य, साहिल आर्य, कार्तिक आर्यों, दिव्या शिखा (डिंपल), गायत्री निषाद के निरंतर परिश्रम से छात्राओं को सर्वांग सुंदर व्यायाम, भूमि नमस्कार, सूर्य नमस्कार, कराटे, कुंगफू, लाठी चलाना, लेजियम डंपल सहित आत्मरक्षा हेतु कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिदिन विशेष आमंत्रित विद्वतजनों द्वारा