आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल द्वारा आयोजित वीर पर्वोत्सव

0
157

दिनांक १२/१०/२४ शनिवार को सार्वदेशिक आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल द्वारा आर्य समाज रामनगर के सहयोग से वीर पर्वोत्सव ( विजयादशमी ) बहुत ही उल्लास पूर्वक मनाया गया। आचार्या नंदिता शास्त्री जी के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर पाणिनि कन्या महाविद्यालय, महमूरगंज, वाराणसी तथा अन्य स्थानों से आई आर्य वीरांगनाएं तथा वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर आदि के लगभग ३०० आर्य वीरों ने भाग लिया।

व्यायाम शिक्षक श्रीकांत , इंदल, सौरभ और राहुल आदि ने गहन प्रशिक्षण देकर विभिन्न शस्त्रों के संचालन एवं व्यायाम का अद्भुत प्रदर्शन किया। पांच सौ के आसपास दर्शकों ने कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की और सहयोग किया।


प्राचार्या नंदिता शास्त्री जी ने अपने व्यक्तव्य में वीर पर्वोत्सव पर वैदिक संस्कृति के अनुरूप प्रकाश डाला जिसकी सभी लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षकों ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री श्रीमित्र जी प्रधान आर्य समाज रामनगर ने किया।
ध्वजावतरण के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा श्री दिनेश आर्य,उप प्रधान संचालक सार्वदेशिक आर्य वीर दल ने की ऋषि लंगर का प्रबंध आर्य समाज रामनगर द्वारा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here