आर्य वीर दल स्थापना दिवस एवं गणतन्त्र दिवस समारोह
नमस्ते जी
आप सभी को सूचित किया जाता है कि आर्य वीर दल जनपद आगरा और आर्य समाज जयपुर हाउस ( वीर सावरकर नगर ) आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आर्य वीर दल का स्थापना दिवस और गणतन्त्र दिवस २६ जनवरी २०२२ को मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में आर्य वीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संचालक आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री जी का उद्बोधन होगा।
आपसे विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम में समय से पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढायें। आपकी अति कृपा होगी।कार्यक्रम –
प्रातःकाल ८:०० बजे से ९:३० बजे तक
यज्ञ, ध्वजारोहण और उद्बोधन
निवेदकमनोज खुराना ( संचालक )
विश्वेन्द्रार्य शास्त्री ( मन्त्री )
आर्य वीर दल जनपद आगरा
श्रीराम आर्य ( प्रधान )
प्रदीप आर्य ( मन्त्री )
आर्य समाज जयपुर हाउस आगरा

