राष्ट्रसेवा में समर्पित आर्य समाज का युवा संगठन
सार्वदेशिक आर्य वीर दल
आर्य समाज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एवं समाज सुधार, राष्ट्रसेवा तथा युवा सशक्तिकरण को बल देने के उद्देश्य से, आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आर्य समाज फरबिसगंज एवं जिला आर्य सभा, अररिया द्वारा एक भव्य जिला स्तरीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन के साथ ही आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण शिविर उन सभी आर्य वीरों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रभक्ति की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम विवरण
वर्ग स्थल: मिर्जापुर कोठी, प्रखण्ड फारबिसगंज, अररिया, बिहार
तिथि: 31 मार्च 2025 (सोमवार) से 1-2 अप्रैल 2025 (बुधवार) तक
प्रवेश शुल्क: मात्र ₹100
वेशभूषा:
- खाकी नेकर
- उजली टी-शर्ट
- टोपी
- लाठी
- सफेद जूता एवं सफेद मोजा
उम्र सीमा:
- न्यूनतम: छठी कक्षा (12 वर्ष)
- अधिकतम: 40 वर्ष
आवश्यक सामग्री:
शिविरार्थियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं साथ लानी होंगी, जैसे—
- बेडशीट
- मच्छरदानी
- थाली
- ग्लास
- कटोरा
- मंजन
- ब्रश
- डायरी
- कलम आदि
प्रशिक्षक मंडल
मुख्य प्रशिक्षक:
- सागर आर्य (झाझा, जमुई, बिहार)
सहायक प्रशिक्षक:
- सनोज यादव आर्य (मीरगंज, जोगबनी)
- सुमित राम आर्य (महेश्वरी, जोगबनी)
- अंशु शर्मा आर्य (महेश्वरी, जोगबनी)
शिविर का उद्देश्य
यह प्रशिक्षण शिविर केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मरक्षा, नैतिकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। आर्य वीर दल के इस शिविर में आपको शारीरिक व्यायाम, योग, आत्मरक्षा, प्रेरणादायक प्रवचन एवं वैदिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
यह शिविर आपके जीवन में अनुशासन एवं सेवा भाव को जागृत करेगा और समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी को और अधिक दृढ़ बनाएगा।
सभी आर्य वीरों से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण शिविर में भाग लेकर राष्ट्रसेवा एवं समाज सुधार के इस पवित्र कार्य में अपना योगदान दें।
सम्पर्क सूत्र
पं. बिन्देश्वरी प्र. आर्य (जिला प्रधान) – 9431658341
नागेन्द्र सहनी आर्य (मंत्री, जोगबनी) – 9661802350
डॉ. जगदीश आर्य (उप-प्रधान) – 9801614353
विक्रम सोनी आर्य (जिला संयोजक) – 8292785730
पं. संजय सत्यार्थी (प्रांतीय संचालक) – 7717766151
प्रमोद आर्य (उप-संचालक) – 9931990022
मनोज यादव आर्य (जिला संचालक) – 9523583997
दीपक प्रमाणिक आर्य (जिला मंत्री) – 8709883931
आयोजक:
आर्य समाज, फारबिसगंज एवं जिला आर्य सभा, अररिया, बिहार
🚩 ओ३म् 🚩

