आर्य वीर दल राजस्थान
सूचना
सभी आर्य वीर दल राजस्थान के कार्यकर्ताओं को सादर नमस्ते ।
जैसा कि आपको विदित है कि माननीय प्रधान संचालक श्री सत्यवीर जी के निर्देश अनुसार प्रान्तीय कार्यकारिणी की नवनियुक्ति करने का मुझे आदेश प्राप्त हुआ था । संगठन के विधान के अनुसार प्रान्तीय संचालक के द्वारा कार्यकारिणी की नियुक्ति की जाती है । हम यह मानते हैं कि आर्य वीर दल आर्य समाज का युवा संगठन है व पिता पुत्र का सम्बन्ध रखते हुए आर्य समाज के लिए कार्यकर्ता निर्माण करता है । इस नई कार्यकारिणी में सभी पदों पर परिवर्तन कर नये साथियों को कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसमें राजस्थान के लगभग 17 जिलों के प्रतिनिधियों को लिया गया है । इसकेे साथ जो सदस्य पूर्व कार्यकारिणी में थे और वर्तमान में आर्य प्रतिनिधि सभा में पदाधिकारी या अन्तरंग सदस्य हैं उनके स्थान पर नये कार्यकर्ताओं को लिया गया है , जिससे सभी को समान रूप से सेवा का अवसर प्राप्त हो। आर्य वीर दल सदा से सर्वमान्य, स्वतंत्र,व निर्विवादित संगठन रहा है, और भविष्य में भी ऐसा ही रहे ,इसका प्रयास रहेगा । संगठन द्वारा तैयार कार्यकर्ता आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाते रहे यह योजना रहेगी । कार्यकारिणी के गठन के पश्चात फरवरी माह में ही कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आर्य समाज भीलवाड़ा में आयोजित की जानी है ,जिसमें निम्न प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी प्रत्येक संभाग स्तर पर प्रचारकों की नियुक्ति करना । अप्रैल माह में विशाल प्रान्तीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करना , ग्रीष्मावकाश में जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय एवं प्रांतीय स्तरीय शिविरों का आयोजन करना, शाखानायक श्रेणी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना आदि ।
साथियों इस कार्यकारिणी की नियुक्ति 2 वर्ष के लिए रहेगी और आप सब के सहयोग से संपूर्ण कार्यकारिणी का यह प्रयास रहेगा कि इन 2 वर्षों में राजस्थान में आर्य वीर दल का एक नया आयाम स्थापित किए जाएं । मैं सभी कार्यकारिणी के सदस्यों से आशा करता हूं कि आपको सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है आप अपने तन मन धन से संगठन विस्तार में अपना योगदान दें एवं अन्य साथी भी संगठन के साथ मिलकर के कार्य करें। साथियों हमारे लिए पद प्रतिष्ठा का विषय नहीं है अपितु पद सेवा का विषय है हमें ऋषि ऋण से उऋण होने का अवसर प्राप्त हुआ है, आओ हम सब मिलकर के , एक ऋषि मिशन के लिए प्राण प्रण से जुड़ जाएं और राजस्थान में आर्य वीर दल को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाएं आप सब के सहयोग की अपेक्षा के साथ भवदीय -भवदेव शास्त्री प्रान्तीय संचालक आर्य वीर दल राजस्थान
🙏🏻 *ओ३म्* ✍🏻
संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय, सेवा कार्य
वैदिक धर्म का रक्षक – आर्य समाज का युवा संगठन
*आर्य* *वीर* *दल* *राजस्थान*
नवीन *कार्यकारिणी* सूची 📝
1️.फ़रवरी 2022 से 31 जनवरी 2024 तक✅
*प्रान्तीय* *पदाधिकारी*
1️.*संचालक* – श्री *भवदेव* शास्त्री (अजमेर)
2️.*सहसंचालक* -श्री *दशरथसिंह* आर्य (सिरोही)
3️.*महामंत्री* – श्री *राजूराम* आर्य (श्रीगंगानगर)
4️.*सहमंत्री* – श्री *जोतसिंह* आर्य (चितौड़गढ़)
5️.*कोषाध्यक्ष* – श्री *अभिषेक* आर्य (सवाई माधोपुर)
6️.*प्रचार* *मंत्री*(सेवाध्यक्ष)- श्री आचार्य *गगेन्द्र* शास्त्री (जैसलमेर)
7️.*बौद्धिक* *शिक्षक* – श्री *नवीन* मिश्र (अजमेर)
8️.*प्रधान* *शिक्षक* – श्री *सुनील* जोशी (अजमेर)
9️.*कार्यालय* *प्रमुख* – श्री *गिरीश* आर्य (सवाई माधोपुर)
10.आर्य प्रतिनिधि सभा मंत्री *पदेन* – श्री आचार्य *जीववर्धन* शास्त्री (बांसवाड़ा)
11.आर्य वीर दल *अधिष्ठाता*(पदेन) —————
*संरक्षक*
श्री *मदनमोहन* आर्य- सवाईमाधोपुर
श्री *विजय* शर्मा – भीलवाड़ा
श्री *गोविन्द* प्रसाद आर्य- सवाई माधोपुर
*संभाग* *संचालक*
1️.श्री *शंकर* सिंह आर्य – *अजमेर*
2️.श्री *पूरणचंद* मित्तल – *कोटा*
3️.श्री *वीरेन्द्र* जांगिड़ – *जोधपुर*
4️.श्री *संजय* आर्य – *भरतपुर*
5️.श्री *जीवनलाल* आर्य – *उदयपुर*
6️.श्री *सुभाष* आर्य – *जयपुर*
7️.श्री *सत्यदेव* आर्य – *बीकानेर*
*अंतरंग* *सदस्य*
1️.श्री आचार्य *ओम्प्रकाश* आर्य- सिरोही
2️.श्री *विश्वास* पारीक – अजमेर
3️. श्री *सत्यवीर* आर्य- भरतपुर
4️. श्री *दीपक* शास्त्री – जयपुर
5️. श्री *दिलीप* शास्त्री – बांसवाड़ा
6️. श्री *विक्रम* आंजणा – चितौड़गढ़
7️.श्री *महेश* परिहार – जोधपुर
8️.श्री *नरेन्द्र* आर्य- सवाई माधोपुर
9️. श्री *विमल* शास्त्री – जोधपुर
10. श्री *महेश* बागड़ी – पाली
11.श्री *रामकृष्ण* शास्त्री- अलवर
12.श्री *केवलचन्द* आर्य- बाड़मेर
13.श्री *दीपक* आर्य- अजमेर
