भारत माता की जय के नारों से गूंज उढा बबराला
बबराला । कस्बा बबराला के सीताराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विगत 5 दिनों से चल रहे आर्य वीर दल शाखा प्रशिक्षण शिविर का समापन नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया।
आर्य वीर दल जनपद संभल के द्वारा आयोजित आर्यवीर शाखा प्रशिक्षण शिविर सीताराम मैमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया शिविर के दीक्षांत समारोह पर समस्त आर्यवीरों के द्वारा सर्वांग सुंदर व्यायाम, आसन, प्राणायाम, लेजम, डंबल, दंड- बैठक, जूडो-कराटे, पद-संचलन का प्रदर्शन शोभायात्रा के साथ पूरे नगर पे किया गया । तत्पश्चात विद्यालय के प्रागंण में ईश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें देश पर बलिदान हुए वीरों को नमन करते हुए देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव पर्व मनाया गया स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के उपलक्ष में विशेष प्रवचन, कविता पाठ तथा देश के सात लाख से अधिक अमर बलिदानियों की स्मृति में भव्य कार्यक्रम हुआ इस अवसर शिविर अध्यक्ष दयाशंकर आर्य ने कहा कि वर्तमान में युवाओं की दशा और दिशा दोनों को बदलने के लिए आर्यवीर दल की आवश्यकता है रामवीर सिंह शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन किया आर्यवीर दल के जिला संचालक ज्योति वसु आर्य ने कहा कि युवा देश की रीढ़ होती जिसे आर्यवीर दल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है मुजफ्फरनगर और बागपत से पधारे राजकुमार आर्य, सागर आर्य के माध्यम से बच्चों का शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन कराया गया इस अवसर पर आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के महामंत्री जीवन सिंह आर्य, सुधीर कुमार शर्मा, योगेंद्र कुमार, तिलक सिंह आर्य, साधु सिंह आर्य, नवनीत गांधी, पुरुषोत्तम पुरी आर्य, देवदत्त सिंह आर्य, नवनीत गांधी, रुखसार, जीवा, पल्लवी गौड, कनक यादव, द्रोपदी, निशा भारती, सुरेंद्र शर्मा, रेखा दीक्षित, चंद्रवती, यशपाल शास्त्री, राजेंद्र सिंह आर्य, गोविंद कुमार आर्य, मोहित कुमार आर्य, वेदप्रिय आर्य, अखिलेश कुमार तथा स्थानीय आर्य समाज के साथ-साथ तहसील स्तर के आर्य महाशय व आर्यवीर उपस्थित रहे शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी पधार कर आर्य वीरों का उत्साहवर्धन किया।









