आर्यवीर दल जनपद मथुरा की बैठक वेद मंदिर मसानी चौराहा मथुरा पर संपन्न हुई
जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी संचालक माननीय पंकज कुमार आर्य जी ने की तथा संचालन जिलामंत्री प्रह्लाद आर्य ने किया और कारवाही जिला संचालक धर्मेन्द्र आर्य के द्वारा लिखी गई ।जिसमें जनपदीय शिविर जून माह के अन्तिम सप्ताह में गुरूकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन में लगना तय हुआ एवं प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियां आज से शुरू कर दी जाएंगी । पूज्य आचार्य स्वदेश जी महाराज ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिन्हें मूर्तरूप देने के लिए सभी ने संकल्प लिया ।

