पिंपरी चिंचवड शहर के स्कूलों में 5000 बच्चों का शिविर का आयोजन होगा । और सभी स्कूलों से अनुमति मिल चुकी है स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 जयंती के के उपलक्ष में आर्य समाज पिंपरी का वार्षिक स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का समारोह 22 दिसंबर को किया जाएगा उसी दिन आर्य समाज पिंपरी का वार्षिक उत्सव का उद्घाटन समारोह भी है ।

इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रुपेन्द्र आर्य व्यायाम शिक्षक छत्तीसगढ़ के द्वारा निर्देशन रहेगा एवं अन्य व्यायाम शिक्षक के रूप में ज्ञानेश आर्य कोल्हापुर महाराष्ट्र और गुरुकुल के ब्रह्मचारी उपस्थित रहेंगे।


