आर्य वीरों को कराया गया ट्रैकिंग – मिर्जापुर

0
133

मिर्जापुर के पहाड़ी क्षेत्रों में 9 जनवरी 2025 को आयोजित आर्य वीर दल का यह प्रशिक्षण शिविर एक प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम रहा। श्री दिनेश आर्य जी के निर्देशन में आयोजित इस ट्रैकिंग में आर्य वीरों को न केवल शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का अनुभव कराया गया, बल्कि प्रकृति के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।

अपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ सुनील मिस्त्री प्रिंसिपल अपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने झंडा फहराकर इस ट्रैकिंग का शुभारंभ किया। श्री दिनेश आर्य जी ने प्रतिभागियों को वृक्षारोपण और औषधीय पौधों की महत्ता के साथ-साथ उनके संरक्षण के उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक रूपेंद्र आर्य और श्रीकांत आर्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मनीष जी और कौशल जी का विशेष योगदान रहा, जिससे यह आयोजन सफल और प्रभावी बन सका। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में न केवल शारीरिक विकास, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी संचार करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here