प्रेस विज्ञप्ति
2 जून 2024 /संत कबीर नगर
सर्वदेशिक आर्य वीर दल संत कबीर नगर के तत्वाधान में अष्टदिवसीय शारीरिक बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर भव्य उद्घाटन ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर मोहद्दीनपुर संत कबीर नगर में किया गया यह शिविर 9 जून तक अनवरत रूप से चलेगा। इस अवसर पर ब्रह्मचारी अमित जी जौनपुर के द्वारा देव यज्ञ एवं विद्यालय के प्रबंधक अशोक मौर्य शास्त्री जी द्वारा ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया गया उन्होंने कहा कि यह शिविर सर्वांगीण विकास का मुख्य साधन है तथा यह शिविर संस्कारों के साथ वीरत्व की भावना उत्पन्न करता है। शिविर के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश आर्य अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आधिकाधिक धन खर्च करके अपने बच्चों को ऊंची शिक्षा तो उपलब्ध करा रहे हैं किंतु जो चरित्र के निर्माण हेतु संस्कारों की आवश्यकता है वह इस शिविर के माध्यम से ही प्राप्त होती है दिल्ली प्रदेश से पधारे प्रशिक्षक सत्यप्रिय जी बस्ती से पधारे राहुल आर्य, राम तनय जी सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, जूड़ो कैराटेम्पलेट, लाठी, नानचक, आसान,प्राणायाम डंबल, परंपरागत खेल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



साथ ही साथ आत्मरक्षा की विद्या भी बच्चों को दी जाएगी। सनातन संस्कृति से संबंधित सामान्य ज्ञान एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर बौद्धिक कक्षाएं भी संचालित होंगी। शिविर अध्यक्ष श्याम कुमार बरनवाल ने कहा कि ऐसे शिविर से संस्कारवान एवं प्रतिभावान एवं चरित्रवान युवाओं का निर्माण होता है और चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश चंद्र यादव जी ने सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर गंगा प्रसाद चौधरी अमर चंद्र आर्य राजरतन सेन अशोक कुमार आर्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव हीरालाल जी गुलाब चंद्र आर्य श्रीमती कुशलावती श्रीवास्तव श्रीमती वृंदावती मुस्कान आर्य अनिल जयप्रकाश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

