आवश्यक सूचना :-
वाराणसी महानगर के सभी प्रबुद्ध जनों एवं और आर्य जनों तथा वाराणसी परिमंडल ( वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र ) के सभी आर्य वीरों को सूचित किया जाता है कि २३ अप्रैल से ३० अप्रैल तक सार्वदेशिक आर्य वीर दल के तत्वावधान में शाखा नायक श्रेणी तक का विशेष प्रशिक्षण शिविर ग्राम बरही, बेचूबीर चुनार, मिर्जापुर में आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर में आर्य वीर एवं शाखा नायक श्रेणी के पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति एवं गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
👉 इसके साथ ही विषम परिस्थितियों हेतु ” आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण ” प्रशिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा।*इस शिविर में एक दिन का *पर्वतारोहण प्रशिक्षण एवं ट्रैकिंग* का कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया जाना है।
विशेष:-
१) सभी मंडलपति आर्य वीरों की सूची ५ अप्रैल तक अवश्य भेज दें।
२) केवल चुने हुए ५० से ६० आर्य वीरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
३) शिविर शुल्क मात्र २०० ₹ नोट -शिविरार्थी अपने साथ दैनिक उपयोग की सामान्य वस्तुएं यथा लोटा, थाली, गिलास , ब्रश, मंजन, चादर, गमछा आदि साथ में लाएं। कोई भी कीमती सामान न लाएं।इस शिविर का अनुमानित व्यय एक लाख रुपए के लगभग होगा
अतः सभी प्रबुद्ध जनों एवं आर्य जनों से निवेदन है कि आप इस शिविर को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करें एवं आटा ,चावल, दाल, आलू,प्याज,सब्जी, सरसों का तेल, रिफाइंड, देशी घी, चना, दलिया, गुड़, चीनी आदि सामानों का सहयोग भी अपेक्षित है।
Watch video –
Read also –
निवेदक
दिनेश आर्य
उप प्रधान संचालक
सार्वदेशिक आर्य वीर दल।
इसे भी पढ़ें।
आर्य वीर दल का चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर मध्यप्रदेश

