🚩🚩 *आवश्यक सूचना एवं विनम्र निवेदन* 🚩🚩 :-
सभी आर्य वीरों एवं आर्य समाज मिर्जापुर के पदाधिकारियों को हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि दिनांक ५ जनवरी से ८ जनवरी तक ग्राम बरही , बेचूबीर में सार्वदेशिक आर्य वीर दल के तत्वावधान में आर्य वीर श्रेणी के शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर के अंतिम दिन 8 जनवरी 2023 को समापन समारोह में आर्य वीरों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा, मिर्जापुर द्वारा जैव विविधता, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए आगामी दिनों में कार्य योजना बनाई जाएगी।

* इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को *संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अनुपम आनंद जी* संबोधित करेंगे।
आप सभी प्रबुद्धजनों एवं आर्य समाज के सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि इस कार्यक्रम की सफलता हेतु अपना विनम्र सहयोग एवं गरिमामई उपस्थिति अवश्य प्रदान करें।
*विशेष:- दिनांक ३१ दिसम्बर 22 शनिवार को ” आर्य समाज बरही ” के प्रांगण में गरीबों एवं आदिवासी समुदाय के बीच पहनने योग्य गर्म कपड़े, वस्त्र आदि का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक
जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा, मिर्जापुर
निवेदक –
*दिनेश आर्य*
*उप प्रधान संचालक,*
*सार्वदेशिक आर्य वीर दल*
*9335479095*
इसे भी पढ़ें।
आर्य वीर दल इन्दौर की 2 दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई
स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर आर्य वीर दल गुरुग्राम द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा

