आर्यवीर दल नीमच की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

0
76

नीमच की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

दिनांक १४ सितंबर, शनिवार को स्वर्णकार धर्मशाला मे रात्रि ९ बजे सार्वदेशिक आर्यवीर दल मध्यप्रदेश एवं विदर्भ के संचालक श्री भैरूसिहं आर्य के नेतृत्व मे आर्यवीर दल के सभी सदस्यों के साथ एक विस्तृत बैठक हुई जिसमे कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा रही। रविवार को आर्यवीर दल नीमच द्वारा आयोजित एक दिवसीय चरित्र निर्माण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर मे सार्वदेशिक आर्यवीर दल मध्यप्रदेश और विदर्भ के प्रधान श्री भैरूसिहं आर्य द्वारा जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की जिसमें श्री जगदीश जी हरित और सुदामा जी रामनानी को जिला संरक्षक, श्री प्रवीण जी आर्य को जिला संचालक और व्यायाम शिक्षक, श्री किशोर जी लालवानी को जिला महामंत्री, श्री बाबुलाल जी मानावत और श्री राहुल जी हरित को जिला उप-संचालक, श्री प्रेमसुख जी वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, श्री राजू जी गौड़ को जिला प्रचार मंत्री, श्री संजय जी चौरसिया को मीडिया प्रभारी, श्री सुबोध जी सोनी को जिला मंत्री तथा श्री मुकेश जी मेघवाल को जिला बौद्धिक मंत्री के रूप मे पदभार दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here