आर्यवीर दल नीमच, एक दिवसीय चरित्र निर्माण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

0
112

एक दिवसीय चरित्र निर्माण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

दिनांक 15 सितंबर, रविवार को आर्यवीर दल नीमच द्वारा एक दिवसीय चरित्र निर्माण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित किया गया, शिविर सार्वदेशिक आर्यवीर दल मध्यप्रदेश एवं विदर्भ के संचालक श्री भैरूसिहं आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस शिविर मे नीमच जिले तथा आस-पास के जिलों से लगभग १२० आर्य वीर विरांगनाओं ने भाग लेकर उत्तम चरित्र और आत्मरक्षा के गुण सीखे, प्रसन्नता की बात है कि इस शिविरार्थियों मे आर्य विरांगनाओं की संख्या 60% से अधिक रही, सभी शिविर मे भाग लेने वाले आर्यवीर-वीरांगनाओ को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही आर्यवीर दल नीमच की ओर से जिला संरक्षक श्री जगदीश जी हरित, श्री सुदाम जी रामनानी एवं जिला संचालक श्री प्रवीण आर्य के साथ श्री राजू गौड़, श्री किशोर लालवानी, श्री प्रेमसुख वर्मा, श्री मुकेश मेघवाल व सदस्य उपस्थित रहे। आर्यसमाज मंदसौर से श्री मधुसुदन जी एवं आर्यसमाज निंबाहेडा जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान से श्री मोहनपुष्प, नारायणगढ़ आर्य समाज से डाॅ. कैलाश जी रुपरा, एवं जिला संचालक श्री नरेश जी पाटीदार व व्यायाम शिक्षक श्री अर्जुन जी व विशाल जी इस आयोजन के लिए नीमच पधारे। ईश्वर की दया एवं सभी सहयोगकर्ता- दानदाताओं के सहयोग से यह कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here