आर्य वीर दल का एकदिवसीय शिविर संपन्न

0
78

आर्यवीर दल का एकदिवसीय शिविर संपन्न

आर्य वीर दल का एकदिवसीय शिविर दिनांक 29 सितम्बर 2024 दिन रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ हुआ। इसके पश्चात सभी शिविरार्थियों ने मिलकर देवयज्ञ में आहुतियां प्रदान की। ततपश्चात सर्वांग सुंदर व्यायाम का प्रशिक्षण प्रांतीय संचालक भैरोसिंह जी आर्य द्वारा दिया गया। शिविर में आर्यवीरों ने लजीज स्वल्पाहार, पौष्टिक भोजन का आनंद लिया एवम सांयकाल में बौद्धिक कक्षा में उत्तम चरित्र निर्माण हेतु बिभिन्न वक्ताओं के विचारों का श्रवण कर लाभ अर्जित किया।

सभी शिविरार्थियों ने अपने अपने ग्रामो एवम नगरों में आर्यवीरदल की शाखा लगाने का प्रण लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री जय नारायण आर्य मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा मध्य प्रदेश व‌ विदर्भ, श्री दयाराम आर्य पूर्व प्रधान, उमेश आर्य प्रधान , लखनलाल आर्य उपप्रधान, मंत्री इंद्रप्रकाश आर्य, मंत्रीसूर्य सेन आर्य, कोषाध्यक्ष अजय अमर आर्य,पूर्व कोषाध्यक्ष श्री जगदीश चौरसिया, पूर्व अधिष्ठाता चितरंजन चौरसिया, श्री मुन्नालाल कुशवाहा उपमंत्री, श्री रामस्वरूप नेता जी, सभासद शंकर लाल आर्य पुस्तकाध्यक्ष, श्री रमेशचन्द्र आर्य, अरविंद चौरसिया, बब्लू मिश्रा, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here