बैठक की सूचना
प्रति
आर्यवीरदल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य ।
महोदय,
सूचनार्थ सादर निवेदन है कि सार्वदेशिक आर्यवीरदल के प्रधान संचालक आदरणीय आचार्य डॉ. स्वामी देवव्रत सरस्वती जी की अध्यक्षता में आर्यवीरदल छत्तीसगढ़ की आवश्यक बैठक दिनांक 20/01/2024 दिन- शनिवार को प्रातः 11 बजे से छत्तीसगढ प्रान्तीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रशासनिक कार्यालय, दयानन्द परिसर आर्यनगर दुर्ग में आयोजित की जा रही है।
इस बैठक में आप सभी पदाधिकारी (प्रान्तीय संचालक, सह संचालक, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संभागीय जिला विकासखण्ड संचालक, सभी शाखा संचालक) आर्यवीरदल के सभी व्यायाम शिक्षक, बौद्धिक शिक्षक, इसी प्रकार आर्यवीरांगना दल के उपरोक्त सभी पदाधिकारी एवं शिक्षिकाएं तथा आर्यवीरदल के शिविरों में शिविरार्थी रह चुके सभी आर्यवीर एवं आर्यवीरांगनाएं सादर आमंत्रित है।
बैठक में आने वाले सभी से सादर निवेदन है कि दिनांक 19/01/2024 तक अपने आगमन की सूचना निम्नलिखित मोबाईल नंबर पर अवश्य दे जिससे कि ठहरने एवं भोजन की उचित व्यवस्था की जा सके ।
सम्पर्क सूत्रः- 9438015891,9691914431, 7566353498

