आज दिनांक 16 जनवरी 2022 सुबह 11:00 से सायं 3 बजे तक आर्यवीर दल जनपद बिजनौर के तत्वावधान में धर्म एवं राष्ट्र रक्षा संगोष्ठी का आयोजन आर्यसमाज आत्मानंदधाम बिजनौर में किया गया जिसमें जिला बिजनौर के समस्त विकास खंडो से आर्यजन आए और धर्म एवं राष्ट्र रक्षा के लिए अपने विचार दिये। 8 विकास खंडों में एक -एक सुदृढ़ टीम का गठन किया गया और धर्म एवं राष्ट्र रक्षा के कार्य को एक नई गति देने का निर्णय लिया गया। आज जनपद बिजनौर में आर्य वीरांगना दल का गठन किया और एक जिले की महिला टीम बनाकर ऋषि के कार्य को महिलाओं में तेज गति देने का प्रण लिया गया।
जिसमें सोनम आर्या जी को संचालिका और देवांशी आर्या जी को मंत्राणी पद पर नियुक्त किया।
श्री हरिराज सिंह राणा ,श्री सुशील कुमार त्यागी एवम श्री अतर सिंह आर्य जी को आर्य वीर दल का संरक्षक नियुक्त किया गया।



