मध्य उत्तर प्रदेश में आर्य वीर दल के तीन शिविर

0
305

सार्वदेशिक आर्य वीर दल

मध्य उत्तर प्रदेश प्रान्तीय कार्यालय आर्य समाज भरूआ सुमेरपुर, जनपद-हमीरपुर (उ०प्र०) कैम्प कार्यालय 25/7, इंदिरानगर, लखनऊ (उ०प्र०)

सेवा में,

मा० मनमोहन तिवारी प्रबन्धक बालिका विद्यालय मोती नगर, लखनऊ

मा० राम उजागिर शुक्ला प्रबन्धक दयानन्द इन्टर कालेज सेक्टर-9, इन्दिरा नगर, लखनऊ

मा० महादेव प्रसाद यादव प्रबन्धक तुलसादेवी इण्टर कालेज विनयखण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ

विषय : समर कैम्प आर्य वीर/वीरांगना दल प्रशिक्षण शिविर।

मान्यवर,

हमें आपको सूचित करते हुये अत्यन्त प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि आपके कालेज के प्रांगण में आर्य वीर/वीरांगना दल का प्रशिक्षण शिविर, निम्नलिखित अवधि में किया जाना सुनिश्चित है, जिसमें चरित्र निर्माण, आत्म-रक्षा, व्यक्तित्व विकास, योग, व्यायाम, मार्शल आर्ट, जूडो कराटे, लेजन, तलवार, भाला का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

06.05.2024 से 11.05.2024 तक

दयानन्द इण्टर कालेज

समन्वयक श्री डोरी लाल

13.05.2024 से 17.05.2024 तक

बालिका विद्यालय

समन्वयक श्रीमती उर्मिला आर्य

18.05.2024 तथा 21 से 24 मई, तक

टी०डी० गर्ल्स इण्टर कालेज

समन्वयक सुश्री सुमन पाण्डेय

प्रशिक्षणोंपरान्त सामूहिक प्रदर्शन डी०ए०वी० कालेज, मोती नगर, लखनऊ में दिनांक: 25.05. 2024 को प्रातः 8.00 बजे से 12.00 बजे तक किया जायेगा। आशा है आपके विद्यालय की 50 आर्य वीर/वीरांगना कार्यक्रम में भाग लेकर वैदिक धर्म एवं राष्ट्रीयता से संस्कारित होकर वैदिक धर्म से ओत-प्रोत होंगे और राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षार्थ आर्य वीर देश के लिये अपना योगदान कर सकेंगे। कृपया 50 आर्य वीर/वीरांगनाओं की सूची, 15 अप्रैल तक, प्रधानाचार्य के माध्यम से प्रेषित करने की कृपा करें। विद्यार्थियों तथा विद्यालयों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित।

निवेदकगण

स्वामी वेदामृतानन्द सरस्वती

प्रान्तीय संरक्षक आर्य वीर दल मध्य क्षेत्र मो० : 8765454938

सत्यकामआर्य

बौद्धिक अध्यक्ष प्रा० आर्य वीर दल, मध्य क्षेत्र मो० : 6394922947

इं० कान्ति कुमार प्रान्तीय संरक्षक आर्यवीर दल, मध्य क्षेत्र मो० : 9454884700

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here