आर्य समाज विक्रम नगर में आयोजित किया गया पांच दिवसीय आर्य वीर दल प्रशिक्षण शाखा

आर्य समाज विक्रमनगर, बड़नगर जिला उज्जैन मध्य प्रदेश में 7 दिसंबर से 11 दिसंबर 2023 तक आर्य वीर दल प्रशिक्षण शाखा आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शाखा में 50 आर्य वीरो ने भाग लिया और आगामी समय में भी आर्य वीर दल और आर्य वीरांगना दल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की योजना बनी। इस कार्यक्रम का निर्देशन मध्य प्रदेश के संचालक भैरव सिंह आर्य जी के निर्देशन में हुआ और आर्य समाज के अनन्य सहयोगी श्री लक्ष्मी नारायण पाटीदार की देखरेख में संपन्न हुआ । इस शिविर में व्यायाम शिक्षक रुपेन्द्र आर्य छत्तीसगढ़ के द्वारा सभी आर्य वीरो को सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, कराटे सैनिक शिक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।


